{"_id":"5c798188bdec227367368052","slug":"21551466888-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ माह पूर्व किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दिया बच्ची को जन्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ माह पूर्व किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दिया बच्ची को जन्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा (शाहजहांपुर)। नौ माह पूर्व एक किशोरी से गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया। जिससे किशोरी गर्भवती हो गई और उसने एक पुत्री को जन्म दिया है। पिता की ओर से युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी घर से फरार हो गए हैं।
बंडा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। जिससे परिवार की गुजर होती है। घर पर पत्नी और बच्चे रहते हैं। 20 फरवरी को पत्नी ने उसे सूचना दी कि 15 वर्षीय पुत्री ने एक बेटी को जन्म दिया है। फैक्टरी से हिसाब कराने के बाद वह वापस घर आया और पुत्री से पूछताछ की। पुत्री ने बताया कि गांव के विपिन और अभिषेक उर्फ बेचे ने नौ जून 18 को उसे जान से मार देने की धमकी देते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद भी आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देते रहे जिस कारण वह चुप रही।
शुक्रवार को पिता अपनी पीड़ित पुत्री के साथ थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने धारा 452, 376डी, 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा तीन और चार के तहत आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन दोनों फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को जेल भेजा जाएगा।