फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   खेत पर सिचाई करने गए युवक का शव मिला

खेत पर सिचाई करने गए युवक का शव मिला

Mon, 28 Jan 2019 06:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
खेत पर सिचाई करने गए युवक का शव मिला
खेत पर सिंचाई करने गए युवक का शव मिला
विज्ञापन

पुवायां (शाहजहांपुर)। रविवार रात खेत पर गेहूं की सिंचाई करने गए एक युवक का शव सोमवार सुबह खेत में पड़ा मिला। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव नाहिल निवासी रामकुमार मिश्र का 35 वर्षीय पुत्र उमाकांत मिश्रा रविवार शाम घर से गेहूं की सिंचाई के लिए जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद रात में परिवार के दो लोग और लोग भी खेत पर गए। उमाकांत ने कुछ देर बाद दोनों को वापस घर भेज दिया। सोमवार सुबह परिवार के लोग खेत पर पहुंचे तो उमाकांत का शव खेत में पड़ा मिला। उसका कमर से नीचे का हिस्सा मिट्टी में सना हुआ था। उमाकांत का शव मिलने की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। गांव के भी तमाम लोग मौके पर पहुंचे। मृतक के घर वालों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

शव मिलने की जानकारी पाकर कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। जिला मुख्यालय से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचा और छानबीन की। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। उमाकांत की मौत से पत्नी सरोज देवी, पुत्र अभय और निर्भय का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोजी कुत्ता नलकूप से हैंडपंप तक पहुंचा
पुवायां (शाहजहांपुर)। उमाकांत की मौत की जानकारी पर शाहजहांपुर से खोजी कुत्ते को लेकर प्रशिक्षक नीतप्रकाश मौके पर पहुंचे। कुत्ता शव के पास से निजी नलकूप और वहां से एक हैंडपंप तक गया और इसके बाद रुक गया। इससे कोई सुराग नहीं लग सका।


किसी से रंजिश से किया इंकार
पुवायां (शाहजहांपुर)। उमाकांत के पिता रामकुमार ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। उमाकांत का भी किसी से काई विवाद नहीं चल रहा था। खेत में काफी दूर तक गेहूं की फसल टूटी होने और उमाकांत के पूरे शरीर पर मिट्टी लगी होने से ऐसा लग रहा है कि उसकी किसी से हाथापाई हुई है। इस कारण संदेह के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed