फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पुवायां में आवास दिलाने के नाम पर ठगी

पुवायां में आवास दिलाने के नाम पर ठगी

Wed, 02 Jan 2019 06:18 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 02 Jan 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
पुवायां में आवास दिलाने के नाम पर ठगी
पुवायां(शाहजहांपुर)। आवास स्वीकृत कराने के नाम पर ठगों ने फोन करके एक दंपति से तीन बार में साढ़े पंद्रह हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने यह रकम तीन बार में अपने खातों में जमा करवा ली थी। बुधवार को गरीब दंपति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को व्यथा सुनाई तो पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बता दें कि अन्य प्रदेशों के ठग लोगों को फोन करके लालच देकर अपने खातों में नगदी जमा करा लेते हैं। अभी हाल ही में पुवायां में गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये ठगों ने अपने खातों में डलवा लिए थे। रुपये भेजने वाले को शक हुआ तो वह पुलिस की शरण में पहुंचा था। पुलिस ने आनन फानन में रिपोर्ट दर्ज करते हुए जिन खातों में नौ लाख की धनराशि भेजी गई थी। उन पर रोक लगवाते हुए तीन लाख रुपये बचा लिए थे।
विज्ञापन

बुधवार को गांव आनंदपुर निवासी सरोजनी देवी पति रामशंकर के साथ कोतवाली पहुंची। दंपति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने आवास के लिए आनलाइन आवेदन किया था, जिसके बाद 12 जून 18 को उन्हें एक व्यक्ति ने फोन किया और अपना नाम शिवकुमार बताते हुए आवास स्वीकृत कराने के लिए तीन हजार रुपये खाते में डालने की बात कही। इसके बाद 12 जून को ही उन्होंने तीन हजार, 13 जून को साढ़े सात हजार और 14 जून को पांच हजार रुपये आपने खाते में डलवा लिए। अब फोन करने पर उक्त व्यक्ति गाली गलौज करता है। पीड़ित ने ठगों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार की। कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed