{"_id":"5bdf4748bdec2269a369b3f5","slug":"21541359432-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद के पूर्व चेयरमैन दंपति समेत सात लोगों पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलालाबाद के पूर्व चेयरमैन दंपति समेत सात लोगों पर एफआईआर
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद के पूर्व चेयरमैन समेत सात पर एफआईआर
श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। निर्धारित मानकों और नियमों की अनदेखी कर अभिलेखों को पूरा किए बगैर बीते तीन माह से कोल्ड स्टोरेज का निर्माण करा रहे जलालाबाद नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष संजय पाठक और उनकी पत्नी ममता पाठक समेत सात लोगों के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शहर के निर्माणाधीन दून इंटरनेशनल स्कूल में गत 14 अक्तूबर को लिंटर ढहने से हुए हादसे मेें पांच मजदूरों की मौत और कई अन्य के गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बीते दिन डीएम अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर सहायक श्रमायुक्त वीरेंद्र कुमार ने अधिकारियों की टीम के साथ जलालाबाद के पूर्व चेयरमैन संजय पाठक के गांव गुलडिय़ा में निर्माणाधीन ओंकार कोल्ड स्टोरेज एंड एलॉइड इंडस्ट्रीज पर छापा मारा तो वहां तमाम गड़बड़ियां सामने आईं।
जांच टीम में शामिल रहे प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा की ओर से पूर्व चेयरमैन संजय पाठक, उनके भाई अनिल पाठक, अखिल पाठक एवं संजीव पाठक, संजय की पत्नी ममता पाठक सहित नगर के आनंद मिश्रा व दिवाकर दीक्षित के खिलाफ न्यूनतम वेतन अधिनियम और श्रमिक हितों से जुड़े कानूनों का उल्लंघन करने और श्रम निदेशालय की शर्तों का अनुपालन न करने की एफआईआर दर्ज कराई गई है।