{"_id":"5bc0a107bdec2269807df297","slug":"21539350791-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी धमकी के बीच जीआरपी ने संदिग्ध को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकी धमकी के बीच जीआरपी ने संदिग्ध को दबोचा
Updated Fri, 12 Oct 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-5
आतंकी धमकी के बीच जीआरपी ने संदिग्ध को दबोचा
लंबी पूछताछ, मोबाइल-नकदी मिली, चोरी में रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर। मुरादाबाद रेल मंडल के बरेली, मुरादाबाद, रामपुर समेत कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की आतंकी धमकी के बीच स्टेशन पर अलर्ट शुक्रवार को भी जारी रहा। चेकिंग के दौरान जीआरपी ने प्लेटफार्म नंबर छह से एक संदिग्ध को दबोच लिया। स्टेशन से संदिग्ध के पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। बाद में पता लगा कि वह चोर है। रेलगाड़ियों और प्लेटफार्म पर यात्रियों का सामान और मोबाइल चोरी करता था।
शुक्रवार दोपहर एसआई प्रमोद कुमार, एसआई बलजीत यादव, कांस्टेबल शेर मोहम्मद इंस्पेक्टर जीआरपी अरविंद पांडेय के निर्देशन में संदिग्धों की तलाश कर रहे थे। प्लेफार्म नंबर छह पर सीमेंट की बेंच के पास चेकिंग टीम की नजर एक संदिग्ध पर पड़ी। जीआरपी को देखकर वह भागने लगा। उसे दौड़ कर दबोच लिया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन से संदिग्ध पकड़े जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। उसे जीआरपी थाने लाने के बाद लंबी पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम गुलाम वारिश पुत्र मुन्ने निवासी जगतपुर मोहन तालाब थाना बारादरी जिला बरेली बताया। उसने बताया कि वह बरेली, शाहजहांपुर समेत आस-पास के रेलवे स्टेशनों और रेलगाड़ियों में यात्रियों का सामान, मोबाइल आदि चोरी करता है। चोरी का एक मोबाइल और 720 रुपये भी गुलाम वारिश ने जीआरपी को दिए। आपराधिक रिकार्ड खंगालने पर पता लगा कि चोरी के आरोप में जीआरपी पहले भी उसे दो बार जेल भेज चुकी है।
इंस्पेक्टर जीआरपी अरविंद पांडेय ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। उसे जेल भेज दिया गया है। उसके बताए गए नाम-पते पर भी तस्दीक कराई जा रही है। आतंकवादी धमकी के बाद स्टेशन पर लगातार एहतियात बरती जा रही है। स्टाफ को अलर्ट पर रखा गया है।