फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   झोलाछाप के इलाज से ग्रामीण की मौत

झोलाछाप के इलाज से ग्रामीण की मौत

Sun, 26 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
झोलाछाप के इलाज से ग्रामीण की मौत
झोलाछाप के इलाज से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

परिजनों ने कार्रवाई को लेकर किया हंगामा, रिपोर्ट दर्ज
मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश में पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कांट। झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक ग्रामीण की मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर झोलाछाप और उसके कंपाउंडर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं आरोपियों की तलाश के साथ ही जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी 40 वर्षीय वाहिद अली को शनिवार शाम तेज बुखार आया। वह साइकिल से खुद कांट में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास स्थित डॉक्टर श्याममूर्ति के पास दवा लेने पहुंचा। यहां डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाने के बाद खाने को दवा दे दी। वह खुद साइकिल से घर लौट गया। पत्नी नूरबानो के मुताबिक पति वाहिद ने रात 10:30 बजे दवा खाई तो इसके कुछ देर बाद वह तेज आवाज में चीखने के साथ ही कपड़े फाड़ने लगे। परिवार के लोग जब तक उसे अस्पताल लेकर जाते, उसने दम तोड़ दिया। वाहिद की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी परिवार व गांव के अन्य लोगों के साथ शव को लेकर थाने पहुंच गई और डॉक्टर श्याममूर्ति और कंपाउंडर विनोद पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। नूरबानो का आरोप था कि यह लोग बगैर डिप्लोमा के लोगों का इलाज करते हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का भरोसा देकर सभी को शांत किया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

--------
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। आरोपी के पास मेडिकल की डिग्री है, अथवा नहीं, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसवीर सिंह, इंस्पेक्टर, कांट कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed