फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Body of 88-year-old man found on the banks of the Ravi River.

Chamba News: 88 वर्षीय बुजुर्ग का रावी नदी किनारे मिला शव

Fri, 25 Sep 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 25 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Body of 88-year-old man found on the banks of the Ravi River.
चंबा। धरवाला क्षेत्र के जोवा गांव निवासी 88 वर्षीय माधो राम पुत्र गोपाला राम का शव मंगलवार सुबह रावी नदी के किनारे मिला। परिजनों के अनुसार माधो राम सोमवार शाम किसी परिजन के घर गए थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। अगले दिन परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने रावी नदी के किनारे शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि 88 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed