फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six couples, whose relationships had turned sour, were sent back from the centre.

Shahjahanpur News: रिश्तों में पड़ी खटास दूर कर केंद्र से विदा किए गए छह दंपती

Fri, 25 Sep 2026 10:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Six couples, whose relationships had turned sour, were sent back from the centre.
शाहजहांपुर। परिवार परामर्श केंद्र पर चार और रिजर्व पुलिस लाइन में दो दंपतियों के बीच आपसी काउंसलिंग से समझौता कराकर उनके रिश्तों में पड़ी खटास दूर की गई और उन्हें साथ विदा किया गया।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी रश्मि अग्निहोत्री ने बताया कि एक मामले में आवेदिका को शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराली प्रताड़ित कर रहे थे। दूसरे मामले में शादी के दो साल में ही आवेदिका को परेशान किया जा रहा था। तीसरे और चौथे मामले में आवेदिका का कहना था कि ससुरालीजन उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न कर रहे है। थाने में आपसी सहमति से समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि निगोही क्षेत्र के दंपती की शादी पांच साल पूर्व हुई थी। महिला ने बताया कि पति शराब पीकर मारपीट करता है। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र की दो माह से मायके में रह रही महिला का कहना था कि उसका पति शराब पीकर मारपीट करता व उसपर शक भी करता है। दोनों मामलों में दंपतियों में समझौत हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed