{"_id":"5b50d8e34f1c1b27618b5b8f","slug":"21532025059-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक और उसके साथी भेजे गए जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांत्रिक और उसके साथी भेजे गए जेल
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तांत्रिक और उसके साथी भेजे गए जेल
गड़ा खजाना खुदवाने के नाम पर गृहस्वामी की पुत्री को नशा देकर अगवा करने का कोशिश
किशोरी को जिला अस्पताल से दी गई छुट्टी, लेकिन हालत ठीक नहीं
फोटो-23
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार। मकान में गड़ा खजाना खुदवाने के लिए तंत्र क्रिया करने का झांसा देकर गृहस्वामी की पुत्री को नशा देकर अगवा करने का प्रयास करने वाले तांत्रिक और उसके तीन साथियों को जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि खुटार के मोहल्ला देवस्थान निवासी रघुनंदन को अलीगढ़ के किछौछा शरीफ निवासी अल्ला भेज ने मकान में गड़ा खजाना खुदवाने का झांसा दिया था। इसके लिए तंत्र क्रिया करने की बात कही गई थी। 18 जुलाई को अल्ला भेज अपने साथी नसीर अहमद, खुदागंज के गांव जलालपुर निवासी सलीम खुटार के गांव रसवां कलां यूनुस के यहां पहुंचा था। यूनुस के घर रघुनंदन और उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बुलाया गया। बताया गया कि किशोरी पर तंत्र क्रिया की जाएगी, जिससे वह घर में गड़ा खजाना बताएगी। इसके बाद तांत्रिक और उसके साथियों ने किशोरी के कपड़ों पर कोई पदार्थ लगा दिया और उसे कुछ पीने को भी दिया।
इसके बाद किशोरी अर्र्द्धमूर्छित अवस्था में पहुंच गई थी और तांत्रिक और उसके साथ किशोरी को अगवा कर ले जा रहे थे। रघुनंदन की सूचना पर गांव के लोगों ने घेरकर सभी को पकड़कर लिया था और पुलिस को सौंप दिया था। बुधवार रात रघुनंदन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बृहस्पतिवार को तांत्रिक और उसके तीन साथियों को जेल भेज दिया गया है। उधर, किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां बुधवार देर रात उसे छुट्टी दे दी गई। परिवार के लोगों ने बताया कि किशोरी की हालत अभी ठीक नहीं है। उधर तंत्र क्रिया के आरोप में पकड़े गए अल्लाह भेज का कहना है कि वह यूनुस के घर उसकी पत्नी पर भूत बाधा दूर करने के लिए आता था। रघुनंदन उसे खुद अपने घर पर ले गया और बताया कि उसकी पुत्री पर ऊपरी हवा है। जैसे ही उसने लड़की को जल आदि पिलाया तो उसके ऊपर हवा आ गई, जिसे वह वश में नहीं कर सका और परिवार के लोगों ने उस पर लड़की को वश में करने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
00
कई गांवों में तंत्र क्रिया कर ठगी कर चुके
खुटार। खुटार क्षेत्र में गड़ा खजाना खुदवाने के नाम पर किशोरी को अगवा करने का प्रयास करने वाले तांत्रिक और उसके साथी चार माह से डेरा जगाए थे और कई गांवों में लोगों से ठगी कर चुके हैं। तांत्रिक गड़ा खजाना खुदवाने, वशीकरण करने, मुकदमा जितवाने के नाम पर तमाम लोगों को ठग चुके हैं, लेकिन बदनामी के डर से लोग पुलिस में शिकायत करने से बच रहे हैं। गांव खरेहटा में एक किशोरी तीन दिन तक गायब रही,, इस मामले में भी अल्ला भेज का नाम सामने आ रहा है।
00
लग्जरी वाहनों से तांत्रिक की पैरवी में पहुंचे लोग
खुटार। तांत्रिकों को छुड़ाने के लिए लग्जरी वाहनों से कई लोग खुटार थाने पहुंचे। पुलिस ने सभी को फटकार लगाते हुए थाने से भगा दिया। इसके बाद अल्ला भेज और तीन अन्य को जेल भेज दिया गया, इससे पैरवी में आए लोग निराश हो गए।