फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   फेरे लेने के बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार, दूल्हे ने दूसरे से रचाई शादी

फेरे लेने के बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार, दूल्हे ने दूसरे से रचाई शादी

Sun, 08 Jul 2018 12:58 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
फेरे लेने के बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार, दूल्हे ने दूसरे से रचाई शादी
फेरे लेने के बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार, दूल्हे ने दूसरे से रचाई शादी
विज्ञापन

विदा होने से पहले शौच का बहाना कर निकल गई घर से
पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र के एक गांव से आई थी बारात
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। सात फेरे लेने के बाद दुल्हन विदाई से पहले शौच का बहाना बनाकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी देर बाद तक नहीं लौटने पर बारातियों घरातियों में कहा सुनी शुरू हुई, तब सच्चाई सामने आ गई। बदनामी से बचने के लिए दूल्हे का गांव में ही दूसरी लड़की से ब्याह रचा दिया गया। इसके बाद बारात तो दुल्हन लेकर लौट गई लेकिन दुल्हन के प्रेमी के साथ भाग जाने के मामले की आस-पास इलाके में काफी चर्चा रही।
क्षेत्र के ग्रामीण ने अपनी बेटी का पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से रिश्ता तय किया था। शादी की तारीख पक्की हो जाने पर निश्चित तिथि पांच जुलाई को बारात गाजे-बाजे के साथ वधू के घर आ गई। वधू के पिता व उसके परिवार वालों ने बारातियों की खूब आवभगत की और द्वारचार के बाद शादी की रस्में शुरू हो गईं। शुक्रवार तड़के चार बजे वर-वधू ने सात वचनों के साथ अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लिए। इसके बाद कुछ अन्य रस्में पूरी कर दुल्हन को उसकी ससुराल विदा कराने की तैयारी की जाने लगी, तभी दुल्हन ने शौच का बहाना बनाया और घर से निकल गई। चूंकि बारात वापस होने को थी, इसलिए वधू पक्ष के लोगों की भी नजर दुल्हन पर थी, जब वह शौच करके आधा घंटे तक वापस नहीं आई तब फिर परिवार के लोग सकते में आ गए। लगभग एक घंटे तक तो मामले को दबाए रखा गया लेकिन जब दुल्हन का कुछ अता-पता नहीं चला, तब फिर चर्चा सामने आ गई कि दुल्हन प्रेमी संग चली गई। जैसे ही वर पक्ष को यह पता लगा तो उनके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। दुल्हन के पिता को दूल्हे के पिता ने खरी-खोटी सुनाई और रिश्तेदारों ने भी आड़े हाथों लिया। दूल्हे के पिता का कहना था कि वह बिना दुल्हन के बारात लेकर कैसे जाएंगे, तब फिर गांव के व्यक्ति ने अपनी बेटी का ब्याह दूल्हे के साथ कर दिया। तब बारात विदा हुई।
विज्ञापन


गन्ने के खेत से बरामद हुई दुल्हन
दुल्हन के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। सबसे पहले पुलिस ने उसके प्रेमी के घर छापा मारा तो वह घर में ही मिल गया। इसके बाद पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गांव से बाहर गन्ने के खेत से दुल्हन को बरामद कर लिया। पुलिस ने दुल्हन बनी युवती के पिता की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कर लिया। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को शक न हो इसलिए था गांव में
शातिर दिमाग प्रेमी ने दुल्हन बनी प्रेेमिका को गन्ने के खेत में छिप जाने की बात कह कर भरोसा दिया था कि जब वह गांव में रहेगा तो उस पर किसी का शक नहीं जाएगा और रात के अंधेरे में दोनों लोग गांव छोड़कर निकल चलेंगे लेकिन इससे पहले ही पकड़ लिए गए।


एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
दोनों के बीच लगभग एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। गांव में दोनों के प्रेम की चर्चा शुरू हुई तो परिवार वालों तक भी बात पहुंच गई। इस पर दुल्हन बनी युवती को परिवार वालों ने उसे प्रेमी से मिलने पर रोक लगा दी लेकिन उसने प्रेमी से शादी करने की जिद कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed