फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   डॉक्टर की तलाश में पानीपत हरियाणा पुलिस का छापा

डॉक्टर की तलाश में पानीपत हरियाणा पुलिस का छापा

Thu, 28 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर की तलाश में पानीपत हरियाणा पुलिस का छापा
UP Police
दो स्थानों पर पुलिस टीम ने की तलाश, नहीं लगा सुराग
विज्ञापन


शाहजहांपुर।
मोटी रकम लेकर लोगों को किन्नर बनाने के लिए बदनाम एक डॉक्टर की तलाश में हरियाणा के पानीपत की पुलिस ने गुरुवार शाम जलालाबाद में दो स्थानों पर छापेमारी की लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस उसकी तलाश में यहीं डेरा जमाए हुए है।

बताया जा रहा है कि हरियाणा पानीपत में एक युवक को किन्नर बनाने में डॉक्टर ने भूमिका निभाई है। वहां डॉक्टर व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि डॉक्टर शाहजहांपुर के जलालाबाद का रहने वाला है और उसी ने युवक को किन्नर बनाया है। इस पर पुलिस उसकी तलाश में यहां पहुंची थी लेकिन इससे पहले डॉक्टर को भनक लग गई और वह गायब हो गया। पुलिस टीम ने उसके क्लीनिक और आवास दोनों स्थानों पर छापेमारी की लेकिन उसका पता नहीं लगा। मामले में जानकारी देते हुए थाना इंचार्ज वकार अहमद ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ वारंट है। उसकी तलाश में हरियाणा-पानीपत की पुलिस आई है। डॉक्टर की तलाश में इससे पहले एक बार रामपुर की पुलिस ने भी छापा मारा था और इसे पकड़कर ले गई थी। हालांकि उस मामले में डॉक्टर का नाम स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आने पर छोड़ दिया गया था। इससे पहले डॉक्टर व उसके बेटे को कुछ लोगों ने बंधक बना लिया था और परिजनों से फिरौती की मांग की थी। तब पुलिस टीम छुड़ाकर लाई और कुछ लोग पकड़े भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed