फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़, युवक की धुनाई

घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़, युवक की धुनाई

Mon, 19 Jun 2017 06:27 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़, युवक की धुनाई
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्लेे में एक छात्रा को घर में घुसकर युवक ने बुरी नियत से पकड़ लिया। छेड़छाड़ करने पर उसने शोर मचा दिया। जिस पर घरवाले व मोहल्ले के लोग आ गए और उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी हाईस्कूल की छात्रा रविवार शाम छह बजे अपने घर पर नल के पास खड़ी थी। तभी अजीजगंज निवासी गौरव वर्मा उसके घर में घुस गया और उसे पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवक की अस हरकत से वह भी हक्का-बक्का रह गई। इसके बाद उसने शोर मचा दिया, तभी घर से परिवार के लोगों के अलावा मोहल्लेे के लोग भी आ गए, जिन्हें देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने आरोपी युवक को दौड़ाकर पकड़ा और फिर उसकी धुनाई करनी दी। बाद में उसे कोतवाली लाकर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आईजी के हस्तक्षेप पर दर्ज हुई रिपोर्ट
छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में चौक कोतवाली पुलिस कितनी गंभीर है, इसकी बानगी सोमवार शाम को देखने को मिली। पीड़ित छात्रा अपने घरवालों के साथ कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने टाल-मटोल की। इस पर छात्रा के परिजनों ने कोतवाली से ही अपने एसपी केबी सिंह को फोन लगाया, लेकिन उनका मोबाइल नंबर नॉट रिचेवल बताता रहा। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने आईजी का सीयूजी नंबर डायल कर दिया। आईजी ने एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी को जानकारी दी। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed