फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कार की टक्कर से घायल युवक़ की अस्पताल में मौत

कार की टक्कर से घायल युवक़ की अस्पताल में मौत

Sat, 15 Dec 2018 12:00 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से घायल युवक़ की अस्पताल में मौत

विज्ञापन

कार की टक्कर से घायल युवक की अस्पताल में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां (शाहजहांपुर)। शुक्रवार शाम पेट्रोल पंप स्वामी की कार एक शराबी लेकर चल दिया। इस दौरान उसने पहले एक कार और बाद में युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। मौके पर आए कुछ लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल का सीएचसी पर उपचार कराया गया।
गांव नत्थापुर निवासी दलजीत सिंह का पेट्रोल पंप गांव गंगसरा में है। शाम 6:30 बजे के करीब पेट्रोल पंप स्वामी दलजीत सिंह का पुत्र दलप्रीत सिंह पंप पर आया और कार खड़ी कर कर्मचारी से बात करने लगा। इसी बीच गंगसरा का ही रंजीत शराब के नशे में आया और कार स्टार्ट कर दौड़ा दी। कार हाइवे पर जा रही आल्टो कार से टकराई और इसके बाद गांव करनापुर के 45 वर्षीय शेर मोहम्मद को टक्कर मार दी। इसके बाद कार अंडे के ठेले से टकराकर बंद हो गई तो रंजीत मौके से भागने लगा लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कार पर पत्थर और डंडे चलाकर क्षतिग्रस्त कर दिया। दलप्रीत सिंह ने रोका तो उसे भी पीट दिया। कार में रखा तमाम सामान भी लोग उठा ले गए। कार में तोड़फोड़ होते ही लोगों में अफरातफरी मच गई और तमाम दुकानदार बवाल की आशंका में शटर गिराकर घरों को चले गए। उधर सूचना मिलने पर पंप स्वामी के पक्ष के तमाम लोग भी मौके पर आ पहुंचे। पुलिस को सूचना मिली तो खलबली मच गई। सीओ संदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया। खुटार पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। दलप्रीत सिंह की ओर से कार में तोड़फोड़ करने के आरोप में गांव गंगसरा के रंजीत, राजकुमार, जलीलउल्ला सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल शेर मोहम्मद को उसके परिवार के लोग अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर ग्राम बड़ागांव में बृहस्पतिवार रात एक कार की टक्कर से एक युवक मामूली रूप से घायल हो गया। मौके पर आए लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पाकर पुलिस कार को कोतवाली ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed