{"_id":"5bfd9869bdec2241ce726409","slug":"201543346281-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति नर्सिंग होम के संचालक दंपति पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्योति नर्सिंग होम के संचालक दंपति पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा। डॉक्टर पर गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही बरतने और इससे महिला की हालत बिगड़ जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मोहल्ला रामनगर कालोनी निवासी तेज बहादुर ने पुलिस को बताया कि 31 अक्तूबर को उसकी गर्भवती पत्नी सुनीता के पेट में दर्द होने पर उसने पत्नी को नगर के ही ज्योति नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। महिला डॉक्टर ज्योति के पति चंचल सिंह ने उससे सात हजार रुपये जमा कराने के बाद इलाज शुरू कर दिया। डॉ. ज्योति ने उसकी पत्नी को इंजेक्शन लगाए और दवा दी। गलत दवा से पत्नी की हालत बिगड़ गई। इसके बाद डॉक्टर ने पत्नी का गर्भपात कराने की सलाह दी और गर्भपात करा दिया जिससे पत्नी की आंतों आदि में गंभीर जख्म हो गए।
हालत बिगड़ने पर डॉक्टर उसे दूसरी जगह दिखाने की बात कहने लगे और डॉ. ज्योति और चंचल सिंह पत्नी को गंभीर हालत में छोड़कर चले गए। वह पत्नी को बंडा में ही दूसरे डॉक्टर के पास ले गया, लेकिन लाभ न होने पर पूरनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पत्नी का अभी तक इलाज चल रहा है। पुलिस ने तेज बहादुर की तहरीर पर डॉक्टर दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डॉ. ज्योति ने बताया कि सुनीता को उसके अस्पताल में न तो भर्ती किया गया और न ही इलाज किया गया है। आरोप पूरी तरह निराधार है।