{"_id":"5bf0654bbdec2269774f16b8","slug":"201542481227-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृभको के सहायक प्रबंधक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कृभको के सहायक प्रबंधक की सड़क हादसे में मौत
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांट (शाहजहांपुर)। कृभको फर्टिलाइजर्स के सहायक प्रबंधक अनूप कुमार की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी बेटी के साथ सब्जी लेकर स्कूटी से फैक्ट्री कैंपस लौट रहे थे। रास्ते में रसूलापुर के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को रौंद दिया। हादसे में उनकी बेटी भी गंभीर घायल हो गई है।
मूल रूप से बरेली के थाना बारादरी इलाके के कटरा चांद खां के रहने वाले 55 वर्षीय अनूप कुमार कृभको फर्टिलाइजर्स में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात थे। वह अपने परिवार के साथ फैक्ट्री कैंपस में ही बने आवास में रहते थे। अनूप कुमार शनिवार दोपहर अपनी 16 वर्षीय बेटी रितिका के साथ सब्जी खरीदने स्कूटी से निकले थे। बाजार से लौटते वक्त रसूला गांव के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को रौंद दिया। दोनों लोग उछल कर रोड पर गिर गए। इसके बाद ट्रक अनूप को कुचलता हुआ निकल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक की चपेट में आने से रितिका भी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। मौका पाकर चालक भागने में कामयाब हो गया। गंभीर घायल रितिका का इलाज चल रहा है। मृतक के पिता बृजलाल की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।