{"_id":"5b5cb8844f1c1b6f668b5f87","slug":"201532803204-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर ने व्यापारी को पीटा, दुकान में भी की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर ने व्यापारी को पीटा, दुकान में भी की तोड़फोड़
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान से खींचकर हिस्ट्रीशीटर ने व्यापारी को पीटा, तोडफ़ोड़
रंगदारी में पान मसाला, सिगरेट नहीं देने पर साथियों साथ मिलकर बोला हमला
रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी, नहीं मिले आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। रंगदारी में पान मसाला और सिगरेट नहीं देने पर हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर व्यापारी की दुकान से खींचकर जमकर पिटाई की। इसके बाद दुकान में रखा सामान भी तोड़फोड़ डाला। पुलिस के पहुंचने से पहले वह व्यापारी को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिंजई निवासी हर्ष द्विवेदी की मोहल्ला वाजिद खेल में किराने की दुकान है। 27 अगस्त की रात उसकी दुकान पर मोहल्ला अजीजगंज निवासी हिस्ट्रीशीटर भूपराम अपने कुछ साथियों को लेकर आया और दंबगई दिखाते हुए पान मसाला व सिगरेट उधार मांगने लगा। इस पर जब हर्ष ने बिना रुपयों के सामान देने से इंकार कर दिया तो उसने गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर हिस्ट्रीशीटर ने उसे दुकान से खींच लिया और साथियों के साथ मिलकर उसकी लातों घूसों से पिटाई शुरू कर दी। इतने पर भी जब उन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो दुकान मेें घुसकर तोडफ़ोड़ करते हुए दुकान का सामान सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। सरेराह हुई घटना से वहां हड़कंप मच गया। तमाम लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक हमलावर भाग गए। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अजीजगंज निवासी भूपराम, धोनी समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
---------
व्यापारी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।
राजकुमार तिवारी, इंस्पेक्टर कोतवाली
---------
साइड स्टोरी--
दहशत में रहे लोग, व्यापारी को भी बचाने की नहीं हुई हिम्मत
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से डरा-सहमा है व्यापारी और उसका परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। अजीजगंज निवासी हिस्ट्रीशीटर भूपराम और उसके साथी धोनी की क्षेत्र में दहशत है। जो लोग उसे जानते हैं, उनकी उसके सामने बोलने और आंख उठाने की हिम्मत भी नहीं है।
विज्ञापन
जिस वक्त हिस्ट्रीशीटर ने मोहल्ला वाजिद खेल में व्यापारी हर्ष द्विवेदी को दुकान के बाहर खींचा और जमीन पर गिराकर पीटना शुरू किया तो तमाशबीनों की भीड़ लग गई। लोग दूर खड़े व्यापारी को पिटते हुए देखते रहे, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं पड़ रही थी कि हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों से हर्ष को बचाया जा सके। इससे उनकी हिम्मत बढ़ती गई और दुकान में रखा सामान भी तहस-नहस करके सड़क पर फेंक दिया। भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने लोगों की नजरों से बचकर हिम्मत करके पुलिस को सूचना कर दी। जैसे ही पुलिस की गाड़ी सायरन बजाती हुई मौके पर पहुुंची, तभी वह अपने साथियों के साथ भाग गया। डर की वजह से व्यापारी भी बमुश्किल तहरीर देने की हिम्मत जुटा पाया। हालांकि पुलिस ने उसे सुरक्षा का भरोसा दिया है लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाने की वजह से वह और उसका परिवार दहशत में है।