फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज

पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 15 May 2018 06:56 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
पति समेत छह ससुरालीजनों के  खिलाफ दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज
पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद।
अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई और मिट्टी का तेल छिड़ककर जान से मार डालने की धमकी देने के आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगो के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला नौसारा निवासी महेश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी रूपाली गुप्ता की शादी बीते साल तीन दिसंबर को कस्बे के ही मोहल्ला जमदग्निनगर निवासी घनश्याम के लड़के अंकित के साथ हैसियत के अनुरूप दान दहेज देकर की थी परंतु शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग फारच्यूनर गाड़ी और दस लाख नकद देने की मंाग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। कई बार पंचायत कराने के बाद भी वह लोग नहीं माने। आरोप है कि 10 मई को ससुराली उसकी बेटी को लेकर दिल्ली में बने अपने मकान पर लेकर गए और वहां उसके पति अंकित ने ससुर घनश्याम, सास सरला, देवर सूरज, जेठ अनुज और जिठानी मधुबाला की मदद से उसकी बेटी को बुरी तरह पीटा और कहा कि यदि उसने अपने पिता से दहेज न दिलवाया तो उसे मिटटी का तेल छिड़ककर मार देंगे। इसके बाद मौका पाकर जब बेटी ने उसे काल किया तो वह लोग उसे जख्मी हालत में दिल्ली से लेकर यहां पहुंचे।
विज्ञापन

----------------------------
उधारी मांगने पर दुकानदार को पीटा
जलालाबाद।
मोहल्ला कानूनगोयान निवासी सरला देवी ने पुलिस को बताया कि वह घर में ही परचून की दुकान है। दुकान से पड़ोस के एक दंपति कुछ सामान उधार ले गए थे कल शाम तगादा करने पर हमलावर हुए दंपति ने उसे बुरी तरह पीटा और उसके पुत्र को झूठे मुकदमे फंसा देने व जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित महिला ने हमलावरों से परिवार को जान माल का खतरा बताते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed