फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दंपती सहित चार घायल

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दंपती सहित चार घायल

Tue, 02 Apr 2019 02:17 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दंपती सहित चार घायल
तिलहर (शाहजहांपुर)। कोतवाली क्षेत्र के तिलहर निगोही मार्ग पर स्थित गांव जन्यूरी के निकट सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दंपती सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तिलहर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

निगोही निवासीे 45 वर्षीय शकील पुत्र बाबू अपनी पत्नी शहाना और साली जरीशा के साथ बाइक से एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए थाना जैतीपुर के गांव खुंडरा जा रहे थे। समारोह में पहुंचने की जल्दी में बाइक तेजी से चला रहे थे। बताते हैं कि जब उनकी बाइक गांव जन्यूरी के निकट पहुंची तभी सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार थाना सिंधौली के गांव इंदरिखो निवासी 20 वर्षीय लालजीत उर्फ रंजीत पुत्र महिपाल की बाइक से भिड़ गई। इस घटना में लालजीत के सिर में गंभीर चोटें आने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि शकील उसकी पत्नी शाहना, साली जरीशा और जरीशा के नवजात शिशु को घायल होने पर तत्काल अस्पताल लाया गया। शकील और उसकी पत्नी शाहना के पैर टूट जाने के कारण सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

घटना के बाद घटनास्थल पर गांव के काफी लोग पहुंच गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे एसआई अशोक कुमार ने युवक के शव को कब्जे में लिया और उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर तिलहर अस्पताल में मृतक के परिजन पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट पहने होते तो लालजीत की जान बच सकती थी वहीं शकील के भी सिर में चोट नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ माह पहले हुई थी शादी
अस्पताल पहुंची मृतक लालजीत की मां रामकन्या अपने बेटे के शव से लिपट कर रोते हुए बताया कि बेटा लालजीत रविवार को अपनी बहन थाना मदनापुर के गांव नंदरापुर गया था। वहीं से सोमवार सुबह बाइक से घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। मां ने बताया कि उसे बाइक से जाने को मना भी किया था, लेकिन वह नहीं माना। परिजनों के मुताबिक मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। खेती बाड़ी करके परिवार गुजर बसर करता था। लालजीत का विवाह आठ माह पहले थाना तिलहर क्षेत्र के गांव विकरनपुर में हुआ था। उसकी पत्नी तेजवती होली के त्योहार पर अपने मायके में गई हुई है। लालजीत की मौत की सूचना पर लालजीत की मायके में मौजूद पत्नी और परिजनों में चीखपुकार मच गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed