फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जहरीला पदार्थ खाकर किशोरी समेत दो ने दी जान

जहरीला पदार्थ खाकर किशोरी समेत दो ने दी जान

Tue, 07 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाकर किशोरी समेत दो ने दी जान
जहरीला पदार्थ खाकर किशोरी समेत दो ने दी जान
विज्ञापन

परिवार में किसी बात से नाराज होकर उठाया कदम
अलग-अलग स्थानों पर हुईं घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/चांदपुर/खुटार। परिवार में किसी बात से नाराज होकर अलग-अलग स्थानों पर किशोरी समेत दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की मौत हो गई। लखीमपुर खीरी की किशोरी ने जिला अस्पताल में और खुटार क्षेत्र के युवक ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव मुड़िया चूड़ामणि निवासी रामभरोसे की 17 वर्षीय बेटी सीता ने परिवार में किसी बात से नाराज होकर रविवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में उसने सोमवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सीता दो बहनें संगीता और आराधना से छोटी थी। रामभरोसे की सबसे बड़ी बेटी की भी सात वर्ष पहले जहरीला पदार्थ सेवन करने से मौत हो गई थी। पीड़ित पिता ने बताया कि परिवार में किसी ने बेटी से कुछ कहा भी नहीं, इसके बाद भी न जाने उसने ऐसा कदम क्यों उठा लिया। वहीं गांव नवदिया दरोदग्रह निवासी 30 वर्षीय युवक की जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई, इससे घर में कोहराम मचा हुआ है। युवक के परिवार वालों ने बताया कि रविवार को मामूली कहासुनी के बाद युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे पीलीभीत के गांव जोगराजपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। सोमवार को इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया, इससे घर में कोहराम मच गया। युवक पहले भी दो बार जहर खाकर जान देने का प्रयास कर चुका था। पुलिस को जानकारी दिए बिना ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed