{"_id":"5b561edf4f1c1b45748b6a2c","slug":"191532370655-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में बेखौफ हुए बदमाश, दो महिलाओं से चेन स्नेचिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुवायां में बेखौफ हुए बदमाश, दो महिलाओं से चेन स्नेचिंग
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां में दो महिलाओं से चेन स्नैचिंग
जात के मेले में हुई घटना, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट
डेढ़ लाख रुपये की कीमत की है दोनों लर
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। गांव चौसेड़ा में सोमवार को जात के मेले में बदमाश दो महिलाओं के गले से सोने की चेन खींच ले गए। शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश चकमा देकर भाग निकलने में सफल रहे। चेन स्नैचिंग की तहरीर पुलिस को दी गई है।
पुवायां के गांव चौसेड़ा में देवी मंदिर पर जात का मेला लगता है। मेले में भारी भीड़ होती है, लेकिन पुलिस ने मेले में सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतते हुए ध्यान नहीं दिया। इस कारण मेले में चेन स्नैचिंग सहित जेब काटने की कई घटनाएं हो गईं। नगर के मोहल्ला कसभरा निवासी नरेश चौहान की पत्नी शारदा देवी सोमवार को मेले में गई थी। मंदिर में पूजा करने के बाद निकलते समय बदमाशों ने उनके गले से ढाई तोला वजन की सोने की लर खींच ली और भाग खड़े हुए। शारदा देवी ने कोतवाली आकर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने बिना रिपोर्ट दर्ज किए ही उनको टरका दिया।
उधर, नगर में ही रहने वाली मिथलेश कुमारी से भी मंदिर में सोने की ढाई तोला सोने की लर खींच ली गई। मिथलेश कुमारी ने भीड़ से निकलकर शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश गायब हो चुके थे। इसके अलावा मेले में कई लोगों की जेब भी कट गई, लेकिन किसी ने भी पुलिस को तहरीर नहीं दी। मेले में सुरक्षा के लिए मात्र एक एचसीपी और एक सिपाही, होमगार्ड की ही तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
00
मेले में चेन स्नैचिंग की जानकारी कराई जाएगी और जांच कर कार्रवाई भी कराई जाएगी। आगे लगने वाले मेले में सुरक्षा कड़ी की जाएगी।
सुभाषचंद्र शाक्य, एएसपी ग्रामीण, शाहजहांपुर