फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लापता युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला

लापता युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला

Sat, 20 Jan 2018 06:40 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
लापता युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला
लापता युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला
विज्ञापन


मृतक के पिता ने रंजिशन हत्या किए जाने का लगाया आरोप
पुलिस ने पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन

अमर उजाला ब्यूरो
मदनापुर। डेढ़ माह से लापता चल रहे क्षेत्र के गांव बिरिया फत्तेपुर निवासी 35 वर्षीय फुट्टू सिंह उर्फ बंटू का शव शनिवार सुबह दस बजे गन्ने की फसल के बीच आम के पेड़ पर तहमद से फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मृतक के पिता ने रंजिशन हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। बंटू पर 10 नवंबर 2014 को गांव के ही बटाईदार सुरेश कुमार की हत्या का आरोप था। वह इन दिनों जमानत पर बाहर था। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सदर अरुण चंद्र ने भी मौका मुआयना किया।

गांव बिरिया फत्तेपुर निवासी 35 वर्षीय फुट्टू उर्फ बंटू सात दिसंबर 2017 को घर से यह कहकर गया था कि वह गांव ढुकुरी में मौसा सुरेश सिंह के यहां जा रहा है। यहां एक दिन रुकने के बाद अगले दिन आठ दिसंबर को गांव बरीखास में रहने वाले फूफा बिजेंद्र सिंह के यहां रिश्तेदारी में आ गया। रात में यहां रुकने के बाद नौ दिसंबर को वह मीरानपुर कटरा जाने की बात कहकर फूफा के घर से चला गया। 11 दिसंबर तक जब वह वापस गांव नहीं पहुंचा तो पिता नेत्रपाल ने रिश्तेदारियों में उसके बारे में जानकारी कर उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। कई दिनों तक तलाश करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, जब पिता ने 30 दिसंबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मदनापुर थाने में दर्ज करा दी लेकिन अपने स्तर से भी उसकी तलाश जारी रखी। शनिवार सुबह लगभग दस बजे बरीखास गांव के बाहर पांडेय के गन्ने के खेत में गन्ने की छिलाई करते समय आम के पेड़ पर तहमद से फांसी के फंदे पर फुट्टू का शव लटका हुआ दिखा तो किसान हैरत में पड़ गए। किसानों ने गांव वालों को सूचना दी तो खेत में लोगों की भीड़ लग गई। शव के पास ही आम के पेड़ के नीचे मृतक का बैग भी रखा था। उसी में मिले मोबाइल नंबर से मृतक के परिजनों को जानकारी दी गई। पिता नेत्रपाल ने मौके पर पहुंचकर कपड़ों से बेटे की शिनाख्त की। मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता नेत्रपाल ने रंजिशन बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने मामले की जानकारी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सीओ सदर अरुण चंद्र ने भी मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

------------
शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर परिजनों के आरोप पर भी जांच करा ली जाएगी। जांच में जो निकल कर आएगा, उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
अरुण चंद्र, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed