फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   एसपी की फटकार पर दर्ज हुई दुराचार की रिपोर्ट

एसपी की फटकार पर दर्ज हुई दुराचार की रिपोर्ट

Fri, 22 Dec 2017 07:21 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
एसपी की फटकार पर दर्ज हुई दुराचार की रिपोर्ट
खुटार (शाहजहांपुर)। एसपी की फटकार के बाद पुलिस ने सवा दो माह पुराने दुराचार के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाए जाने की धारा नहीं लगाई है। पीड़ित और उसके परिवार के लोग घटना के बाद से थाने के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की युवती बृहस्पतिवार को एसपी केबी सिंह से मिली थी। युवती ने एसपी को बताया था कि 13 अक्तूबर की शाम वह शौच के लिए खेत पर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया और शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए गन्ने के खेत में खींच कर दुराचार किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपी ने धमकी दी थी कि किसी को भी घटना के बारे में बताया गया तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल कर देगा।
विज्ञापन

युवती आरोपी के चुंगल से छुटकर घर पहुंची और परिवार के लोगों को जानकारी दी तो घरवालों ने प्रधान को घटना की जानकारी दी। प्रधान ने 14 अक्तूबर को दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराने की बात कही थी, लेकिन पीड़ित ने समझौता करने से इंकार कर दिया और कार्रवाई कराने को कहा। इस बीच आरोपी युवक घर से फरार हो गया। युवती के अनुसार उसने थाने के तमाम चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खुटार पुलिस को कड़ी फटकार लगाई तो पुलिस ने आरोपी रंजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन रिपोर्ट में अश्लील वीडियो बनाने की धारा नहीं लगाई गई है। एसओ बिरजाराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed