फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रंजिशन दो पक्षों में मारपीट, गड़ासे से किया हमला

रंजिशन दो पक्षों में मारपीट, गड़ासे से किया हमला

Sun, 26 Nov 2017 11:16 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
रंजिशन दो पक्षों में मारपीट, गड़ासे से किया हमला
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में रविवार शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष ने गड़ासे से हमला कर दिया। मारपीट में पिता-पुत्र सहित दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया। कांशीराम कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार और लक्ष्मण दोनों एक ही सेक्टर में अलग-अलग बिल्डिंग में रहते हैं। दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता है। आरोप है कि सुरेश टोना-टोटका करता है, वहीं सुरेश का आरोप है कि लक्ष्मण शराब पीकर गालीगलौज करता रहता है। रविवार शाम चार बजे सुरेश एसएसएमबी में बनाए गए मतदान केंद्र पर वोट डालकर कॉलोनी में पहुंचा ही था, कि तभी लक्ष्मण आ गया और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। बताते हैं कि विवाद बढ़ने पर लक्ष्मण ने सुरेश को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर सुरेश का बेटा शेखर आ गया और उसने लक्ष्मण के हाथ से डंडा छीन लिया। इतने में लक्ष्मण ने जैकेट में छिपाया गया गड़ासा निकालकर सुरेश पर वार कर दिया। गड़ासा सुरेश के दाहिने हाथ और सिर में लग गया। इससे वह लहूलुहान हो गया। गड़ासा छीनाझपटी में सुरेश के बेटे शेखर और लक्ष्मण को भी लग गया। इससे तीनों लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्ष के तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इंस्पेक्टर अशोकपाल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed