फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   विवाहिता का हत्यारोपी ससुर गिरफ्तार

विवाहिता का हत्यारोपी ससुर गिरफ्तार

Wed, 07 Jun 2017 08:19 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता  का हत्यारोपी ससुर गिरफ्तार
शाहजहांपुर। दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या के मामले में नामजद ससुर रामनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति सहित अन्य नामजद आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन

थाना अल्हागंज क्षेत्र के गांव गढ़िया मंगोला में ब्याही कृष्णा देवी की बाइक की खातिर हत्या किए जाने की रिपोर्ट रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव कनेंग निवासी पिता हरिश्चंद्र ने दर्ज कराई। इसमें उन्होंने दामाद धर्मेंद्र, देवर देवेंद्र, ससुर रामनाथ, सास, ननद संतोषी व रूचि को नामजद किया था। शव को ससुराल वाले दो दिन तक घर में ही छिपाए रखे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आरोपियों की तलाश में कई स्थानाें पर छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी ससुर रामनाथ को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। सीओ जलालाबाद श्वेता ओझा ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed