फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जिला बदर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर महिलाओं ने बोला हमला

जिला बदर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर महिलाओं ने बोला हमला

Sun, 03 Mar 2019 12:11 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
जिला बदर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर महिलाओं ने बोला हमला
शाहजहांपुर। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सराय काइयां में जिला बदर अपराधी को पकड़ने गई थाना पुलिस पर परिजनों ने हमला बोल दिया। महिलाओं ने सिपाहियों और सराय काइयां चौकी इंचार्ज से धक्का मुक्की की। इसके बाद जाम लगा दिया। सूचना पर एसओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जैसे तैसे मामले को शांत कराया। पुलिस ने मौके से जिला बदर अपराधी और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस की ओर से सरकारी कार्य में बाधा डालने में चार महिलाओं और जिला बदर अपराधी के खिलाफ 110 गुंडा एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिटी ने भी थाने पहुंच कर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सराय काइयां निवासी शिवकुमार सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा जिला बदर अपराधी घोषित किया जा चुका है। सराय काइयां चौकी प्रभारी को सूचना मिली कि शिवकुमार अपने घर पर रह रहा है वह शनिवार को शाम पांच बजे पुलिस बल के साथ उसे गिरफ्तार करने पहुंचे। जैसे ही वह शिवकुमार को पकड़कर बाहर लाए तो परिवार बालों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। महिलाओं ने सिपाहियों के गिरेबान पकड़ कर धक्कामुक्की करने लगीं। बीच बचाव करने पर दरोगा अनुज कुमार तिवारी को धक्का दे दिया। इसके बाद रोड़ पर जाम लगा दिया। पुलिस कर्मियों ने जैसे तैसे भागकर जान बचाई। पुलिस पर हमले की सूचना पर एसओ जयशंकर सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर आ गए और हंगामा कर रहे लोगों को सख्ती से रोड से हटाया। मौके से शिवकुमार और रेखा पत्नी महेंद्रपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि हंगामा कर रही तीन महिलाएं फरार हो गईं। एसओ ने बताया कि मामले में शिवकुमार के खिलाफ 110 एक्ट गुंडा एक्ट एवं रेखा पत्नी महेंद्रपाल, सुरती पुत्री रामकिशोर, अंगूरा पुत्री रामकिशोर व सुनीता देवी पत्नी शिवकुमार के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने, जाम लगाने समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वही अन्य आरोपियों की तलाश में दबिशें जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed