{"_id":"5c768e99bdec22271f34358c","slug":"181551273625-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी, उसकी मां व दो बहनों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी, उसकी मां व दो बहनों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार रात युवक ने युवती को अपने घर बुला लिया और सारी रात उससे शारीरिक संबंध बनाए सुबह उससे घर जाने को कहा तो युवती ने मना कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की। मामला न सुलझने पर पीड़िता की तहरीर पर युवक, उसकी मां व दो बहनों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका गांव के ही पियूष सिंह से करीब 14 वर्ष से संबंध थे। वह उसे शादी का झांसा देकर पत्नी की तरह शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप है कि जब युवती की शादी घरवालों ने तय की तो शादी तुड़वा दी और इस दौरान पियूष ने जहर भी खाया था, लेकिन इलाज चलने पर ठीक हो गया। इसकी जानकारी पूरे परिवार को है। आरोप है कि मंगलवार रात करीब 11 बजे उसे इशारा करके अपने घर बुलाया और दो मंजिल पर कमरे में ले गया। जहां रात भर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। सुबह प्रेमी ने जब उसे अपने घर जाने को कहा तो युवती ने अपने घर जाने से इंकार कर दिया और पत्नी बनकर उसी के घर में रहने की बात कही। आरोप है कि इस पर पियूष की मम्मी किरण व बहन स्वाति सिंह आ गईं। सभी ने उसे गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घर से निकालने की कोशिश की तो उसने बरामदे की अंदर कमरे की कुंडी लगाकर अपने को कमरे में बंद कर लिया। थाना पुलिस के आने पर उसने दरवाजा खोला तो पियूष मौका पाकर फरार हो गया। थाना प्रभारी रकम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पियूष, उसकी मां किरण, बहन प्राची व स्वाति सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।