फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सीसी कैमरों से शहर की निगरानी को खर्च होंगे 60 लाख

सीसी कैमरों से शहर की निगरानी को खर्च होंगे 60 लाख

Sun, 24 Feb 2019 08:14 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Feb 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
सीसी कैमरों से शहर की निगरानी को खर्च होंगे 60 लाख
शाहजहांपुर। महानगर के प्रमुख इलाके जल्द सीसी कैमरों की निगरानी में होंगे। इस पर करीब 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम का फोकस बेहतर क्वालिटी के कैमरों पर है। महानगर के सभी प्रमुख और सार्वजनिक स्थानों पर सीसी कैमरे लगाने का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ ही नगर निगम और पुलिस ऐसे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की भी लिस्ट तैयार करेगा जहां बेहतर क्वालिटी के सीसी कैमरे लगे हुए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी रिकार्डिंग को आसानी से खंगाला जा सके। सभी प्रमुख और सार्वजनिक स्थानों पर सीसी कैमरे लगने के बाद आपराधिक घटनाओं पर अंकुश में काफी कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद महानगर की सीमाओं का काफी विस्तार हो गया है। सदर कोतवाली, चौक कोतवाली के साथ आरसी मिशन और रोजा थाने भी महानगर का हिस्सा हो गए हैं। ऐसे में आपराधिक घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। कई बार सार्वजनिक और व्यस्त इलाकों में भी आपराधिक तत्व वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते हैं। इसके अलावा होली पर निकलने वाला लाट साहब का जुलूस भी पुलिस-प्रशासन के तनाव का कारण रहता है। कई बार जूलूस के दौरान खुराफातियों पर निगरानी के लिए जुलूस रूट को सीसी कैमरों से लैस करने की बात उठी, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। अब नगर निगम ने महानगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों को बेहतर क्वालिटी के सीसी कैमरों से कवर करने का निर्णय लिया है। नगर निगम इस पर करीब 60 लाख रुपये खर्च करेगा। इसके लिए चौक, सदर कोतवाली के साथ नगर निगम में भी कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। महानगर को सीसी कैमरों से कवर करने के लिए नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तीन साल तक करना होगा अनुरक्षण
नगर निगम ने महानगर को सीसी कैमरों से कवर करने के लिए कार्यदायी संस्थान को सीसी कैमरों और कंट्रोल रूम का तीन साल तक अनुबंध करना होगा। करीब 60 लाख रुपये के इस प्रोजेक्ट की देख-भाल और सभी कैमरों की रिकार्डिंग सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी तीन साल तक दी जाएगी। इसके बदले नगर निगम भुगतान करेगी। अधिकारियों की मानें तो नए वित्तीय वर्ष में महानगर सीसी कैमरों से कवर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर के प्रमुख स्थानों पर सीसी कैमरे लगवाए जाने हैं। यह काम ठेके पर कराया जाएगा। सीसी कैमरों के तीन साल तक देखभाल व रख-रखाव भी ठेकेदार को करना होगा। सीसी कैमरे लगवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विद्या शंकर सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed