फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   चेक में हेरफेर कर हड़पे 3.28 लाख, रिपोर्ट दर्ज

चेक में हेरफेर कर हड़पे 3.28 लाख, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 18 Nov 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
चेक में हेरफेर कर हड़पे 3.28 लाख, रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर। पंजाब एंड सिंध बैंक सदर बाजार ब्रांच के ब्रांच मैनेजर, कैशियर समेत चार लोगों पर चेक में हेरफेर कर व्यापारी के खाते से 3.28 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। सदर बाजार कोतवाली पुलिस ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक फर्म से दूसरी फर्म के खाते में रकम ट्रांसफर के लिए जारी 3.28 लाख रुपये के चेक का नकद भुगतान कर दिया गया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज खंगाले तो इसमें कई क्लू मिले हैं।
विज्ञापन

सदर बाजार थाने के महमंद जलालनगर आवास विकास के रहने वाले भजन सिंह की रामगुरु नाम से रोजा मंडी में फर्म है। उन्होंने 14 नवंबर को अलग-अलग फार्मों के खातों में रकम ट्रांसफर करने के लिए छह चेक काटे थे। इनमें पांच चेक की राशि तो आरटीजीएक्स के जरिए ट्रांसफर कर दी गई। चेक नंबर 000149 जो तीन लाख 28 हजार रुपये का था। इसमें ओवर राइटिंग कर नकद भुगतान कर दिया गया। भजन सिंह ने मोबाइल से एकाउंट की रकम चेक की तो इस बारे में पता लगा। आरोप है कि ब्रांच मैनेजर जयबंधु जैन, कैशियर नेहा वर्मा, स्टाफ के अमित और आरती कश्यप ने चेक में ओवर राइटिंग करने के बाद इसका भुगतान कर दिया। जबकि नियमानुसार बैंक दो लाख रुपये की नकद भुगतान कर सकती है। सदर बाजार पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पड़ताल शुरू कर दी है। बैंक से लिए गए सीसी टीवी फुटेज में एक व्यक्ति दिख रहा है तो चेक जमा करने के बाद रकम ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed