फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जीआरपी बरेली करेगी ट्रेन में हत्या के मामले में जांच

जीआरपी बरेली करेगी ट्रेन में हत्या के मामले में जांच

Sun, 11 Nov 2018 11:34 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
जीआरपी बरेली करेगी ट्रेन में हत्या के मामले में जांच
शाहजहांपुर। टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस में सिगरेट पीने का विरोध करने पर महिला की हत्या के मामले में जांच जीआरपी बरेली करेगी। शुक्रवार रात हुई इस सनसनीखेज वारदात के दो दिन बाद साफ हो गया है कि घटना स्थल बरेली जीआरपी के अंतर्गत आता है। इंस्पेक्टर जीआरपी बरेली ने शाहजहांपुर पहुंच कर मामले में जांच पड़ताल की। महिला की हत्या का यह मामला बरेली जीआरपी को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बिहार के जिला रोहतास के थाना डालमियानगर के गांव डेहरी आसनसोल निवासी 50 वर्षीय चिंता देवी डाउन-18104 टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस से परिवार के साथ जालंधर से घर लौट रही थीं। यह लोग जनरल कोच में सवार थे। इसी कोच में सवार आजमगढ़ के थाना कप्तानगंज के गांव राजा पट्टी का सोनू नाम का युवक भी सवार था। सोनू कोच में सिगरेट पी रहा था। चिंता देवी ने विरोध किया। इस पर सोनू ने चिंता देवी की हत्या कर दी थी। जांच में सामने आया है कि सिगरेट पीने को लेकर झगड़ा बरेली जंक्शन पर ही शुरू हो गया था। रात करीब दो बजे ट्रेन के कैंट पहुंचने पर चिंता देवी के बेटे राहुल ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और घटना के बारे में लोको पायलट को बताया। ट्रेन में जीआरपी स्क्वॉड नहीं था सो झगड़ा बढ़ता चला गया। पूरी घटना जंक्शन से कैंट के बीच हुई। इसी दौरान चिंता देवी की जान भी चली गई। ट्रेन के रात करीब सवा तीन बजे शाहजहांपुर पहुंचने पर चिंता देवी का शव कोच से निकाला गया। शाहजहांपुर जीआरपी ने आरोपी सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया। चिंता देवी के बेटे रंजीत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अब पता लगा है कि घटना स्थल बरेली जीआरपी के अंतर्गत आता है। ऐसे में मामले की विवेचना बरेली ट्रंासफर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


सिगरेट पीने को लेकर विवाद बरेली जंक्शन से ही शुरू हुआ था। कैंट के पास चेन पुलिंग करने के बाद मृतका के बेटे ने पायलट को भी सूचना दी। घटना स्थल बरेली में है। मुकदमा बरेली जीआरपी को ट्रांसफर किया जा रहा है। इंस्पेक्टर बरेली जीआरपी ने यहां पहुंच कर मामले में पड़ताल भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरविंद पांडेय, इंस्पेक्टर जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed