फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   छात्रा को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोपी गया जेल

छात्रा को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोपी गया जेल

Thu, 28 Dec 2017 11:51 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
छात्रा को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोपी गया जेल
छात्रा को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोपी गया जेल
विज्ञापन

युवक की छेड़छाड़ से त्रस्त होकर छात्रा ने जहर खाकर दे दी थी जान


खुटार। छेड़छाड़ करने से परेशान हाईस्कूल की छात्रा के आत्महत्या करने के बाद मुख्य आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
क्षेत्र के एक गांव की हाईस्कूल की छात्रा से गांव का ही युवक कई माह से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था। परेशान होकर तीन माह पूर्व छात्रा को परिवार के लोगों ने उसकी बड़ी बहन के घर पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव सुल्तानपुर भेज दिया था। आरोपी वहां भी पहुंच गया था और छात्रा को परेशान करने लगा था। शोर मचाने पर गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। छात्रा की मां की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया था।

जेल से आने के बाद उसने फिर से छात्रा को परेशान करना शुरू कर दिया था। 24 दिसंबर को भी आरोपी ने छात्रा को घर में घुसकर पकड़ लिया था। परेशान होकर छात्रा ने जहर खा लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। छात्रा के पिता ने आरोपी नितेश और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को नितेश कहीं भाग जाने के लिए खुटार मैलानी मार्ग पर वाहन का इंतजार कर रहा था, जहां से एसओ बिरजाराम ने उसे पकड़ लिया और जिला मुख्यालय पर एसपी ग्रामीण सुभाषचंद्र शाक्य ने गिरफ्तारी की जानकारी मीडिया को दी। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed