{"_id":"59ad563e4f1c1bf4278b5242","slug":"181504532030-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस चालक संग पकड़ी गई महिला सिपाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंबुलेंस चालक संग पकड़ी गई महिला सिपाही
Updated Mon, 04 Sep 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने लाला तेली बजरिया स्थित मकान में कमरे के अंदर एक एंबुलेंस चालक को महिला कांस्टेबल के साथ अश्लील हरकत पकड़ लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए एसपी को रिपोर्ट भेज दी है।
एक महिला कांस्टेबल के संबंध मोहल्ला अलीजई निवासी एंबुलेंस चालक करन से हो गए। छह माह से दोनों लोग एक-दूसरे मिलते रहे। इससे नजदीकियां बढ़ गई। महिला कांस्टेबल करन को अपने कमरे पर बुलाने लगी। करन की पत्नी को दोनों के संबंधों के बारे में जानकारी हुई तो उसने दोनों से आपत्ति की, लेकिन दोनों फिर भी मिलते रहे। रविवार शाम करन पत्नी व परिवार वालोें से यह कहकर गया कि वह बाहर जा रहा है। रात में नहीं आएगा। इसके बाद वह महिला कांस्टेबल के किराये के कमरे पर लाला तेली बजरिया पहुुंच गया। बताते हैं दोनों लोग पूरी रात कमरे में ही रहे। सुबह लगभग दस बजे तक जब करन लौटकर घर नहीं पहुंचा तो पत्नी ने महिला कांस्टेबल के मोबाइल पर कॉल करके पति के बारे में पूछा, इस पर उसने मना कर दिया कि करन यहां नहीं आया है। इसके बाद उसने नए नंबर से महिला कांस्टेबल के मोबाइल पर कॉल की तो इस बार कॉल उसके पति ने रिसीब की। वह पति की आवाज पहचान गई। वह सास को लेकर महिला कांस्टेबल के कमरे पर पहुंची तो कमरे के अंदर से पति व महिला कांस्टेबल के बोलने की आवाजें आ रहीं थीं। इस पर उसने कमरे के बाहर की कुंडी लगाकर यूपी 100 डायल पुलिस को सूचना कर दी। कुछ ही देर 100 डायल व सदर थाना पुलिस भी पहुंच गई। कमरा खुलवाया तो दोनों बाहर निकले। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। देर शाम अशफाक नगर चौकी इंचार्ज की ओर से 294 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। महिला कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए एसपी को लिखा गया है।
महिला कांस्टेबल कह रही थी पति को छोड़ दो
एंबुलेंस चालक की पत्नी का कहना था कि महिला कांस्टेबल ने उससे कहा कि तुम्हारा पति बेकार है। उसे छोड़कर किसी और से शादी कर लो, लेकिन वह उसके पति को छोड़ने को तैयार नहीं है। चालक की पत्नी ने बताया कि उसके एक साल का एक बेटा भी है।
विज्ञापन
एक माह पहले भी पकड़े गए थे दोनों
महिला कांस्टेबल व चालक को एक माह पहले जिला अस्पताल में एंबुलेंस के अंदर पकड़ लिया गया था। जिला अस्पताल की चौकी पुलिस ने पूछताछ करने के बाद दोनों को छोड़ दिया था।
स्थानांरतण के बाद भी नहीं ज्वाइन की ड्यूटी
शहर के थाने में तैनात इस महिला कांस्टेबल का स्थानांतरण देहात क्षेत्र के एक थाने में कर दिया गया था, लेकिन उसने थाने पर ड्यूटी ज्वाइन नहीं की थी।