{"_id":"598dcb914f1c1b902f8b46fb","slug":"181502464913-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर जान देने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगाकर जान देने की कोशिश
Updated Fri, 11 Aug 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कांशीराम कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय राजपाल ने बृहस्पतिवार रात कॉलोनी के पीछे नहर माइनर के किनारे पेड़ पर रस्सी से फांसी लगा कर जान देने की कोशिश की। इसी बीच उधर से गुजर रहे मयूर खन्ना ने युवक को फांसी के फंदे से उतार लिया। उसे पुलिस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत में सुधार होने के बाद वह घर चला गया।
खिलाड़ी मयूर खन्ना ने बताया कि वह हाईवे किनारे ढाबा पर खाना खाकर रात लगभग 10.30 बजे कॉलोनी के अंदर से नहर माइनर के रास्ते से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर पेड़ पर रस्सी से फांसी के फंदे पर झूल रहे एक व्यक्ति पर पड़ी तो वह रुक गए। उन्होंने जैसे-तैसे उसे फांसी से उतारा। सांस चलती देख तुरंत पुलिस को सूचना दी और पास में ही कॉलोनी के लोगों को बताया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसके घरवाले भी पहुंच गए। सुबह तक हालत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई।