फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ससुराल में मिली हरदोई के युवक की लाश

ससुराल में मिली हरदोई के युवक की लाश

Wed, 19 Jul 2017 06:06 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
ससुराल में मिली हरदोई के युवक की लाश
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। जिला हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र के गांव सकरौली निवासी युवक का शव बुधवार को कुतुआपुर स्थित ससुराल में गांव के बाहर पाया गया। मिला। जीभ बाहर निकली होने, नाक से खून रिसने व सीने पर नीला निशान होने पर घरवालों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। मृतक के घरवालों ने हत्या का शक ससुरालियों पर जताया है, क्योंकि उसकी अपनी पत्नी से अनबन रहती थी। वह इन दिनों अपने मायके में है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस मनोज की मौत की अधिक शराब पीने से मान रही है।
विज्ञापन

गांव सकरौली निवासी 35 वर्षीय मनोज राठौर की पत्नी अंगूरा देवी तीन माह से यहां क्षेत्र के गांव कुतुआपुर स्थित मायके में पिता संतराम के घर पर है। मनोज दिल्ली में रहकर टैक्सी चलाता था। शनिवार को वह दिल्ली से पहले अपनी ससुराल गया फिर अगले दिन रविवार को अपने गांव सकरौली चला गया। यहां एक दिन रुकने के बाद सोमवार को पिता रामरतन से यह कहकर घर से निकला कि वह ससुराल जा रहा है और वहीं से वह दिल्ली चला जाएगा। पिता ने मंगलवार को उसके मोबाइल पर कॉल की, तो नंबर नहीं लगा। इसके बाद ससुराल वालों को फोन करके पूछा तो बताया गया कि वह यहां नहीं आया है। इस पर घरवाले अनहोनी की आशंका से डर गए। बुधवार सुबह कुतुआपुर गांव के बाहर दो सौ मीटर की दूरी पर मां जालिपा देवी मंदिर के पीछे दाना मियां की मजार के पास उसका शव बरामद हुआ। बताते हैं कि शव को मृतक के साले ने देखा और उसी ने पहचान कर पहले अपने घर वालों को जानकारी दी। इसके बाद मृतक के घर सकरौली स्थित उसके परिवार वालों को जानकारी दी। घरवाले रोते-बिलखते यहां पहुंचे। उन लोगों ने शव देखा तो उसके मुंह से हल्की जीभ निकली हुई थी। नाक से खून रिस रहा था और सीने पर नीला निशान पड़ा था। इस पर मृतक के घरवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने घर वालों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मृतक के पिता ने बेटे की पत्नी, सास-ससुर व तहेरे ससुर पर हत्या का शक जाहिर किया है।
विज्ञापन

पत्नी से रहती थी अनबन
मनोज की शादी गांव कुतुआपुर निवासी संतराम राठौर की बेटी अंगूरा देवी के साथ लगभग 15 साल पहले हुई थी। अंगूरा देवी से उसको दो बेटे हैं। इनमें से बड़ा बेटा अंकित दस वर्ष और सुमित आठ वर्ष है। पत्नी से अनबन होने के बड़ा बेटा अंकित दादा रामरतन व दादी माधुरी के साथ रहता है, जबकि छोटा बेटा मां अंगूरा देवी के साथ। मृतक के पिता ने बताया कि बेटे ने पत्नी अंगूरा देवी की विदा की बात कहीं तो मना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दामाद नहीं आया गांव
मृतक की सास कन्यावती ने पुलिस को लिखित तौर पर बताया कि दामाद मनोज के पिता रामरतन का मंगलवार को फोन आया था। उन्होंने ही कहा था कि मनोज ने पाली में शराब पी है और ससुराल जाने की बात कहकर गया है। सास ने बताया कि दामाद उनके घर नहीं पहुंचा।


मनोज नशे का आदी था। ससुराल आने से पहले उसने पाली में जमकर शराब पी, फिर वह नशे में हो गया और जालिपा देवी मंदिर के आसपास देर रात तक लड़खड़ाते हुए देखा गया।। इसलिए वह ससुराल नहीं पहुंच पाया। उसे घूमते हुए कुछ लोगों ने देखा भी। संभव है कि अधिक शराब पीने से उसकी मौत हो गई हो। मौत के स्पष्ट कारण के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
वीरेंद्र चौहान, थानाध्यक्ष सेहरामऊ दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed