{"_id":"5941457f4f1c1b250b8b4990","slug":"181497449855-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप खड़े ट्रक में घुसी, एक यात्री घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप खड़े ट्रक में घुसी, एक यात्री घायल
Updated Wed, 14 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। बुधवार तड़के नेशनल हाईवे पर गांव बिलहरी के पास पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे पिकअप में सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव खमरिया निवास 26 वर्षीय कमलेश दुबे शाहजहांपुर में विद्या प्लाई बोर्ड में काम करता है। बुधवार को छुट्टी होने के कारण वह अपने घर गांव खमरिया जाने के लिए सुबह लगभग छह बजे बरेली मोड़ पर लखनऊ से मुरादाबाद कोरियर डाक लेकर जा रही पिकअप में बैठ गया। पिकअप तिलहर से पहले गांव बिलहरी के पास पहुंची, तभी सामने सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। इसमें कमलेश घायल हो गया। हादसे का कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है।