{"_id":"5c601e7cbdec2225060d8192","slug":"171549803132-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से भिड़ंत में बस चालक की मौत, 10 यात्री घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से भिड़ंत में बस चालक की मौत, 10 यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर कस्बे में अनिल राइस मिल के पास रविवार सुबह रोडवेज की अनुबंधित बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सेना के दो जवान व एक महिला सिपाही समेत दस यात्री घायल हो गए। घायलों में कुछ को फर्रुखाबाद व कुछ को जलालाबाद सीएचसी भेजा गया है। सूचना पर एआरएम आरके वर्मा ने मौका मुआयना किया। घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना के बाद मौके पर करीब दो घंटे जाम भी लगा रहा।
शाहजहांपुर डिपो की अनुबंधित बस रविवार सुबह शाहजहांपुर से यात्रियों को लेकर फर्रुखाबाद जा रही थी। बस में करीब 20 यात्री सवार थे। बस सुबह करीब छह बजे जब कस्बे में अनिल राइस मिल के पास पहुंची, तभी फर्रुखाबाद की ओर से जलालाबाद की तरफ जा रहे गिट्टी भरा ट्रक आ गया। दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। उधर से गुजर रहे राहगीरों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही यूपी 100 नंबर पुलिस वाहन मौके पर पहुंच गया। सभी ने शीशे तोड़कर बस के अंदर चीख-पुकार मचा रहे फंसे यात्रियों व चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बस चालक नीलकमल (40) निवासी नई बस्ती रेती थाना रामचंद्र मिशन की मौत हो चुकी थी। बस में सवार यात्रियों में से 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर व फर्रुखाबाद भेज दिया गया। घायलों में थाना जलालाबाद में तैनात महिला सिपाही शशिबाला व कोयलाज्ञानपुर निवासी प्रदीप पुत्र कल्लू, दिनेश पुत्र मोहर व भानु पुत्र ननकू, जलालाबाद निवासी अनिल सिंह, शरदवीर, खाईं खेड़ा निवासी शिवराम, रघुवीर के अलावा फर्रुखाबाद जिले के थाना सदर के ग्राम अंडियान निवासी फौजी राजीव कुमार व छुन्नू शामिल हैं। परिवहन निगम के एआरएम आरके वर्मा व टीआई ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बस की टूट गई छत, बिखर गईं सीटें
ट्रक और बस की इतनी जबरदस्त भिड़ंत हुई। जिसमें बस की छत टूट गई। सीटें भी इधर-उधर बिखर गई। घटना के बाद यात्रियों में इतनी दहशत थी कि उन्हें अपने सामान लेने की भी सुध नहीं रही। सभी को अपने प्राणों की चिंता थी। घायलों में कई लोगों के पैर टूटे थे, तो किसी का सिर फटा था।
विज्ञापन
सेना के जवानों का था बुरा हाल
सबसे बुरा हाल फौज के जवानों का था, जो कि काफी गंभीर रूप से घायल थे। गंभीर रूप से घायल फर्रुखाबाद निवासी फौजी राजीव कुमार शाहजहांपुर से फतेहगढ़ के लिए बस पर सवार हुए थे। उनकी तैनाती पठान कोट में है। राजीव को फतेहगढ़ के सेना के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। इसी प्रकार दूसरे घायल फौजी छुन्नू को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, उसकी भी हालत गंभीर बताई गई है। उसके सिर में गंभीर चोट लगी होने के कारण वह बोलने में असमर्थ है।
जा रहे थे काम पर, पहुंच गए अस्पताल
इसी प्रकार जलालाबाद की महिला सिपाही शशिबाला अपने निजी काम से तो कोयलाज्ञानपुर निवासी प्रदीप पुत्र कल्लू, दिनेश पुत्र मोहर व भानु पुत्र ननकू को जलालाबाद अस्पताल के लिए भेजा गया है। यह लोग कस्बे के एक भट्टे पर काम करने के लिए गांव कोयला से बस पर सवार हुए थे। इसी प्रकार जलालाबाद निवासी अनिल सिंह, शरदवीर, खाईं खेड़ा निवासी शिवराम, रघुवीर के मामूली चोटें आई हैं। यह सभी लोग अपने घर परिजनों के साथ चले गए।
कराहते रहे घायल यात्री, देर से पहुंची एंबुलेंस
दुर्घटना के दौरान कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोई एंबुलेंस नहीं थी, मौके पर कुछ लोगों ने यूपी 100 पर कॉल करके पुलिस को सूचना देने के साथ ही डीएम, सीएमओ को भी इसकी सूचना दी, जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंचती, तब तक अधिकांश घायलों को एसओ अवनीश यादव ने यूपी 100 वाहन के हेड कांस्टेबल अनवर अंसारी, मित्रपाल सैनी व चालक प्रमोद के जरिये फतेहगढ़ अस्पताल भिजवाया, जबकि सिपाही शाहनवाज सोहेल दूसरे घायलों को लेकर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गए।
सभी घायलों को चिकित्सा के लिए फर्रुखाबाद व जलालाबाद के लिए भेजा गया है। घटना की रिपोर्ट परिवहन निगम के वरिष्ठ लिपिक अनिल दीक्षित की तहरीर पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज कर ली गई है।
अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष अल्हागंज
ट्रक की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
अल्हागंज। ठिंगरी गांव के पास शनिवार रात ट्रक की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी 29 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र रामशरण शनिवार रात 8:30 बजे ठिंगरी गांव के सामने खराब खड़े ट्रक के पीछे खड़े थे। इसी दौरान जलालाबाद की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जब तक लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते उससे पहले उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज कराई गई है। ब्यूरो