फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दो पक्षों में लाठी डंडे चले,आठ घायल

दो पक्षों में लाठी डंडे चले,आठ घायल

Thu, 04 Oct 2018 07:08 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में लाठी डंडे चले,आठ घायल
दो पक्षों में लाठी डंडे चले, आठ घायल
विज्ञापन

दोनों पक्षों की ओर से 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। बुधवार रात गांव भुलभुलागंज में मामूली विवाद को लेकर एक ही परिवार के बीच चले लाठी डंडे से तीन महिलाएं समेत आठ लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 14 लोगों के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी करवाई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव भुलभुलागंज निवासी सत्यकुमार अपनी गाय को चराकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में गांव के अमर सिंह के घर के बाहर घास रखी हुई थी जिसे सत्यकुमार की गाय ने खा लिया। इससे नाराज हुए अमर सिंह ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष से अमर सिंह, रामसागर, कुलदीप, लक्ष्मी व सोमवती जबकि दूसरे पक्ष से सत्यकुमार, भैयालाल और रामप्यारी घायल हो गए। इस झगड़े में सत्यकुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में अमर सिंह, रूम सिंह, रामसागर, वीरेंद्र कुमार, कुलदीप, लक्ष्मी और सोमवती जबकि दूसरे पक्ष के अमर सिंह की ओर से दर्ज रिपोर्ट में सत्य कुमार, भैयालाल, चंद्रपाल, रामप्रकाश, फकीरे, कमल किशोर व रामप्यारी के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed