{"_id":"5abe46164f1c1bcb618b4847","slug":"171522419222-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को घर से बुलाकर ले जाने के बाद गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को घर से बुलाकर ले जाने के बाद गोली मारी
Updated Fri, 30 Mar 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो-21, 22
युवक के बाहर से ले जाकर गोली मारी
दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद।
कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर से एक युवक को तीन लोग घर के बाहर से बुलाकर ले गए। इसके बाद उसे गोली मार दी। बाद में वह खून से लथपथ दशा में रिलायंस मोबाइल टॉवर के पास पड़ा पाया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दो तीन लोगों के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिनमें दो लोगों को नामजद किया गया।
घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। मोहल्ला गांधीनगर निवासी दोदराम का 25 वर्षीय बेटा अनिल सक्सेना खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। अनिल के भाई सुनील का आरोप है कि इसी दौरान दयाल नगर निवासी रिषभ गुप्ता, प्रताप नगर का शिवम गुप्ता एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंचे। यह तीनों लोग अनिल को बुला कर अपने साथ ले गए। कुछ ही देर के बाद फायर होने की आवाज आई। परिवार के लोग जब घर से निकले तो अनिल को रिलायंस मोबाइल टॉवर के पास खून में लथपथ पड़ा पाया। उसके सीने पर गोली लगी थी। सुनील की तहरीर पर पुलिस ने रिषभ गुप्ता, शिवम गुप्ता और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, घटना को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि तमंचे से छेड़छाड़ के दौरान गोली चली थी। एसएसआई वीरपाल तोमर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सही स्थिति पता चल सकेगी।