फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जीआरपी ने संदिग्ध यात्रियों की ली तलाशी

जीआरपी ने संदिग्ध यात्रियों की ली तलाशी

Thu, 25 Jan 2018 10:01 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी ने संदिग्ध यात्रियों की ली तलाशी
फोटो-38
विज्ञापन


जीआरपी ने संदिग्ध यात्रियों की ली तलाशी
बावरिया गिरोह की तलाश में चला सर्च अभियान

शाहजहांपुर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार रात जीआरपी एसओ राधेश्याम राव ने स्टेशन पर संदिग्ध यात्रियों की तलाशी ली। वहीं लखनऊ के काकोरी में शाहजहांपुर के गिरोह के शामिल होने की जानकारी पर शहर सर्किल क्षेत्र की पुलिस ने भी मंगलवार रात विशेष गश्त अभियान चलाया।

बुधवार रात 8:30 बजे स्टेशन पर हुई चेकिंग के दौरान जीआरपी को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलीं। चेकिंग के दौरान यात्रियों में हड़कंप जैसी स्थिति रही। जीआरपी ने अप और डाउन की ट्रेनों में भी चेकिंग अभियान चलाया। वहीं लखनऊ के काकोरी में पड़ी डकैती के परिपे्रक्ष्य में मंगलवार रात 11 बजे से लेकर रात दो बजे तक बावरिया गिरोह की तलाश में सदर बाजार, आरसी मिशन, चौक कोतवाली पुलिस ने आउटर एरिया चिनौर, शहबाजनगर, साउथ सिटी, रेती आदि स्थानों पर गश्त की। इस दौरान एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, सीओ सिटी सुमित शुक्ला, सीओ सदर अरुण चंद्र भी गश्त पर रहे। हालांकि इस दौरान कोई मिला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed