{"_id":"5996d7264f1c1b2a5f8b45b6","slug":"171503057702-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध में किशोरी की दांत से अंगुली काटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के विरोध में किशोरी की दांत से अंगुली काटी
Updated Fri, 18 Aug 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर एक युवक ने युवती की दांत से अंगुली काट ली। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी सात अगस्त की शाम पांच बजे घर में अकेली थी। वह जरूरी काम से घर से बाहर गई हुई थी। बेटी को घर में अकेला पाकर जितेंद्र और रविंद्र उसके घर में घुस आए और बेटी को बुरी नीयत से दबोच लिया, फिर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर रविंद्र ने बेटी के दाहिने हाथ की अंगुली को दांत से काट लिया। बेटी की चीख-पुकार सुनकर पास-पड़ोस के लोग आ गए। जिन्हें देखकर वे लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जब वह घर पहुंची, तब उसे बेटी ने आपबीती सुनाई। तब उसने पुलिस को मामले की तहरीर दी। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।