फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शूटरों की तलाश में हरदोई गई पुलिस टीमें बैरंग वापस

शूटरों की तलाश में हरदोई गई पुलिस टीमें बैरंग वापस

Thu, 10 Aug 2017 07:20 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
शूटरों की तलाश में हरदोई गई पुलिस टीमें बैरंग वापस
पुवायां(शाहजहांपुर) गांव बखत्यारपुर के गुरदेव की हत्या के मामले में शामिल शूटरों की तलाश में बुधवार रात पुलिस की दो टीमों ने हरदोई में दबिश दी, लेकिन एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस खाली हाथ वापस लौट आई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव बखत्यारपुर निवासी और गांव बेहटा जमीने जेंबा की पूर्व प्रधान तलविंदर कौर के पति गुरदेव सिंह की मंगलवार सुबह पांच शूटरों ने उनके घर से एक किमी दूर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी ने जमीनी विवाद के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए गांव बनियानी के विजय कुमार उर्फ टिल्लू उसके भाई गप्पू, गांव बेहटा के रामसुशील, जंगबहादुर और गांव अगौना खुर्द के कुशलपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की मदद से पुलिस को घटना में शामिल हत्यारों के बारे में पता चल गया था। यह जानकारी भी मिल गई थी। गुरदेव से दुश्मनी रखने वाले पांच लोगों ने चंदा कर दो लाख रुपये एकत्र कर भाड़े पर हत्या करने वाले पांच बदमाशों को गुरदेव की सुपारी दी थी। बुधवार सुबह पुलिस की एक टीम हरदोई गई, लेकिन बिना छापा मारे लौट आईं। इसके बाद रात में पुलिस की दो टीमों को हत्यारों की तलाश में रवाना किया गया, लेकिन दोनों की टीमों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर के एक युवक की भी ले रखी है सुपारी
पुवायां। अगर गुरदेव की हत्या के आरोपी हरदोई के शूटर जल्द नहीं पकड़े गए तो वह सीतापुर में एक व्यक्ति की भी हत्या कर सकते हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब तक हुई जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने सीतापुर जिले के एक व्यक्ति को मारने की सुपारी ले रखी है। गुरदेव की हत्या के बाद बदमाशों का सीतापुर में हत्या करने का प्लान था, लेकिन पुवायां पुलिस को बदमाशों के बारे में जानकारी मिलने से शूटर घरों से गायब हो गए है।
जसवंतापुर के बाबा की तलाश में जुटी पुलिस
पुवायां। गुरदेव की हत्या करने वाले बदमाशों का पुवायां के एक गांव में रहने वाले बाबा से कनेक्शन सामने आने की बात पता चली है। लंबी दाढ़ी, बाल रखने वाला यह बाबा (साधू नहीं) गांव जसवंतापुर के एक सिख के फार्म पर काफी समय से रह रहा है। इस फार्मर के परिवार के तमाम सदस्य बाहर नौकरी करते हैं। घटना वाले दिन से ही बाबा फार्म से गायब है। यह बाबा कहीं बाहर का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बाबा ही बदमाशों और चंदा एकत्र करने वालों के बीच कड़ी बना था और उसी ने गुरदेव की हत्या की सुपारी की बात तय कराई थी। पुलिस ने बाबा की तलाश में सभी मुखबिरों को सतर्क कर दिया गया है, लेकिन अभी तक बाबा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

बेवजह धर लिया शिक्षिका का पति
पुवायां। गुरदेव की हत्या में चंदा एकत्र करने वालों और शूटरों के बीच माध्यम बना बाबा जिस फार्म पर रहता था। उसके पड़ोस के एक फार्म की युवती की शादी खीरी क्षेत्र में हुई है। युवती शिक्षिका है। बृहस्पतिवार को युवती का पति उसे स्कूल छोड़ने आया तो पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। पुलिस का मानना है कि शिक्षिका के पति के माध्यम से उसकी ससुराल के पड़ोस के फार्म स्वामी पर दबाव बनाकर बाबा को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी पाकर शिक्षिका भी थाने पहुंची और पति को पकड़े जाने का विरोध किया लेकिन पुलिस ने उसे समझाकर वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed