{"_id":"596b9f9b4f1c1b21658b467a","slug":"171500225435-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। सड़क हादसे में घायल युवक की बरेली ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिजनों का रो रोककर बुरा हाल हो गया है।
क्षेत्र के गांव चंदौरा बहादुरपुर निवासी सीताराम का 25 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार शनिवार शाम करीब 4 बजे साइकिल लेकर डीजल लेने को घर से निकला था जब वह कटरा फ र्रुखाबाद स्टेट हाईवेे पर गांव बघापुर को जाने वाली मोड़ पर था इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सुनील को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। लेकिन इलाज के बाद भी सुधार न होने पर परिजन उसे इलाज के लिए बरेली अस्पताल लेकर जा रहे थे फतेहगंज के पास उसकी मोैत हो गई। माता पिता की काफी समय पहले मौत हो जाने के बाद मृतक पत्नी ममता के साथ अलग घर में रहता था और खेती करके परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के पांच महीने की एक लड़की प्रांशी थी जिसकी बीमारी के चलते एक सप्ताह पहले मौत हो गई थी। यहां यह भी बताते चले कि मृतक के छोटे भाई अखिलेश की करीब दह महीने पहले ट्रैक्टर सेे दबकर मौत हो चुकी है।