फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बिजली अधिकारी पर चढ़ा इश्क का भूत

बिजली अधिकारी पर चढ़ा इश्क का भूत

Wed, 07 Jun 2017 05:47 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
बिजली अधिकारी पर चढ़ा इश्क का भूत
बंडा (शाहजहांपुर)। एक बिजली अधिकारी पर इश्क का भूत सवार हो गया। वह जिस मकान में किराये पर रहता था, उसके पड़ोस में रहने वाली किशोरी को फोन कॉल करने लगा। मामला खुलने पर आरोपी छुट्टी लेकर खिसक लिया है।
विज्ञापन

बिजली विभाग में तैनात एक अधिकारी बंडा कसबे में किराये के मकान में रहता था। कुछ समय बाद उसकी आसपास रहने वालों से जान पहचान हो गई। उसने लगभग तीन माह पूर्व पड़ोस के एक घर में रहने वाली किशोरी का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद वह किशोरी को फोन करने लगा। मामला पहले तो केवल हालचाल पूछने तक सीमित रहा। बाद में वह लड़की से प्यार मोहब्बत की बातें करने लगा। किशोरी के कई बार मना करने के बाद भी आरोपी ने पद, प्रतिष्ठा का ख्याल न करते हुए लड़की को फोन करना जारी रखा। परेशान होकर लड़की ने मंगलवार को मामले की जानकारी पिता को दी।
विज्ञापन

लड़की के पिता ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस आरोपी की तलाश में पहुंची। जानकारी होने पर आरोपी मौके से खिसक लिया। जिस मकान में आरोपी किराए पर रहता था उसके स्वामी ने देर शाम अपना मकान खाली करा लिया। इसके बाद आरोपी कार्रवाई के डर से छुट्टी लेकर खिसक लिया। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में मौखिक शिकायत मिली है। पीड़ित पक्ष से तहरीर देने को कहा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed