{"_id":"5bec54fbbdec2269c23663c9","slug":"161542214907-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट की सूचना पर एक मकान में पुलिस ने मारा छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्स रैकेट की सूचना पर एक मकान में पुलिस ने मारा छापा
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ सिटी सुमित शुक्ला ने महिला थाना और चौक कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर बुधवार रात करीब आठ बजे एक मकान में छापामार कर यहां से तीन महिलाओं और चार पुरुषों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
सीओ सिटी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि अजीजगंज क्षेत्र में एक मकान में महिला सेक्स रेकैट चलाती है। साथ ही वहां स्मैक का धंधा होता है। उन्होंने यहां छापा मारा तो चार पुरुष और तीन महिलाएं मिलीं। इनमें से एक महिला सेक्स रेकैट की सरगना बताई जा रही है। पकड़े गए लोगों में नगर निगम का एक कर्मचारी भी है। सभी को चौक कोतवाली लाया गया। यहां सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, नगर आयुक्त विद्याशंकर सिंह भी पहुंच गए और मामले में पूछताछ शुरू कर दी गई। देर शाम तक हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही थी। सीओ सिटी ने बताया कि अभी पूछताछ चल रही है। मौके से स्मैक नहीं मिली है। सैक्स रैकेट जैसी बात भी अभी सामने नहीं आई है।