फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश

धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश

Sun, 11 Nov 2018 11:42 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश
खुदागंज(शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव रामपुर नवदिया में स्थित एक धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर एसडीएम, सीओ पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और मामले की जानकारी की। बवाल की आशंका में पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में एक ने कबूल किया कि मनौती के बाद भी जुए में हारने पर नशे में उसने यह घटना की है। अब मामले में समझौते को लेकर बातचीत शुरू हो गई है।
विज्ञापन

गांव रामपुर नवदिया में बाबा हरीरतनदास की प्रतिमा लगी है। यहां दोनों संप्रदाय के लोग श्रद्धा के साथ आते हैं और मनौती पूरी होने पर चढ़ावा भी चढ़ाते हैं। रविवार सुबह जब लोग इस धार्मिक स्थान पर पहुंचे तो देखा कि बाबा की प्रतिमा के पास लगे त्रिशूल और डमरू को किसी ने तोड़ दिया है और बाबा की प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई है। यह देखकर धीरे धीरे गांव के तमाम लोग इकट्ठे हो गए और तोड़फोड़ को देखकर लोग आक्रोश व्यक्त करने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में तिलहर एसडीएम मोईन-उल-इस्लाम, सीओ मंगल सिंह रावत पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंच गए और मामले की जानकारी कर पुलिस को निर्देशित किया कि तोड़फोड़ वाले को जल्द गिरफ्तार किया जाए। चूंकि मामला दोनों संप्रदायों की आस्था से जुड़ा हुआ था इसलिए पुलिस भी तुरंत एक्शन में आ गई। कुछ लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए लोगों में से एक ने बताया कि उसने जुआ जीतने की मनौती मांगी थी, वह जुए में हार गया, इसलिए नशे में उसने धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाया है। धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने वाले की पहचान होने पर दोनों संप्रदाय के लोगों में से कुछ लोग तोड़फोड़ करने वाले को बिना कार्रवाई के छोड़े जाने की पैरवी में लग गए। उनका कहना था कि नशे में अराजकता हो गई, इसलिए उसे माफ करने में कोई गुरेज नहीं होना चाहिए, हालांकि पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को देर शाम तक छोड़ा नहीं था। वहीं थानाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने बताया कि अभी समझौते की बात चल रही है, यदि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज
खुदागंज के गांव रामपुर नवदिया में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ का मामला एसपी डॉ. एस चन्नप्पा के संज्ञान में आने पर समझौते की पैरवी ढीली पड़ गई। एसपी के सख्त रुख के चलते गांव जलालपुर निवासी सुखवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने जलालपुर निवासी राघवेंद्र सिंह व रामपुर नवदिया निवासी नरेश सिंह के खिलाफ 295 आईटी एक्ट, 153ए/2 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed