फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जिला पंचायत अध्यक्ष के गांव में बदमाशों का धावा

जिला पंचायत अध्यक्ष के गांव में चोरों ने बोला धावा

Thu, 28 Dec 2017 11:50 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के गांव में बदमाशों का धावा
badmash - फोटो : amar ujala
तीन घरों से लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ किए
विज्ञापन

वकील के परिवार को कमरों में बंद कर बक्से को उठा ले गए


सिंधौली। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव के गांव नियामतपुर में बृहस्पतिवार रात चार-पांच चोरों ने पोस्टमैन, ग्रामीण और वकील के घर में नकदी सहित लाखों के जेवर आदि सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान वकील के घर में जाग हो जाने पर बदमाशों ने परिवार के लोगों को कमरे में बंद कर दिया और सामान खंगालने के बाद भाग गए। उनके जाने के बाद वकील के घर वालों ने शोर मचाया तब गांव के लोगों को जानकारी हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष की सूचना पर सिंधौली पुलिस तड़के चार बजे गांव पहुंची और मामले की जानकारी कर बदमाशों का सुराग लगाकर घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। पुलिस ने इस मामले में चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव के दक्षिणी छोर पर बने सुरेश मौर्या के मकान में करीब एक बजे दीवार फांदकर चोर घुस गए। सुरेश अपनी पत्नी सुनीता और बच्चों के साथ बरामदे में सो रहा था। बदमाशों ने घर के बक्से में सोने चांदी के जेवर समेत एक जोड़ी कुंडल, एक नथ, नाक का फूल और एक जोड़ी पायल और 1500 रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने माल साफ करने के बाद बक्से को उसकी छत पर ही छोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने रात करीब 1:30 बजे पोस्टमैन अजय पाल सिंह के घर को निशाना बनाया। यहां भी बदमाश घर के अंदर दीवार फांदकर दाखिल हुए। अजय पास में ही अपने दूसरे मकान में सो रहे थे और घर में उनकी पत्नी और बेटी पलक दूसरे कमरे में सो रहे थे। चोरों ने घर में रखी सेफ से एक सोने का हार, तीन चेन, छह जोड़ी पायल और 35 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी अजय को तब हुई जब उनके घर की महिलाओं की पर्स सुबह पास में लगे कंडे के बठिया के पास मिली। दोनों मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने गांव के पश्चिमी छोर पर बने वकील सूरज सिंह यादव के मकान को करीब 2:30 बजे निशाना बनाया। सूरज सिंह यादव बुधवार को बेटी के यहां गढ़िया रंगीन गए हुए थे। घर में बड़ा बेटा जैनेंद्र यादव उसकी पत्नी सुमन छोटा बेटा ज्ञानेंद्र उसकी पत्नी और मां थी। बड़ा बेटा नीचे तो छोटा बेटा छत पर बने कमरे में सो रहा था। इस दौरान बदमाश दीवार फांद कर घर में घुस आए। आहट होने पर ज्ञानेंद्र जाग गया। उसने बाहर निकलने की कोशिश की तो उसे बदमाशों ने उसे कमरे के अंदर बंद कर दिया। यही जैनेंद्र के साथ हुआ। उसने भी दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा बाहर से बंद था। भाई को फ ोन किया तो वह भी बेबस और कमरे में बंद था। इस बीच बदमाशों ने सेफ का ताला तोड़कर एक सोने का हार, दो जोड़ी सोने के कंगन, एक लॉकेट, तीन जोड़ी पायल, एक जोड़ी झुमकी, नाक का फूल और बीस हजार नकद पार कर दिए। जिस बक्से में सामान रखा था वह बक्सा पास के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। बदमाशों के जाने के बाद वकील के परिजनों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को सुबह लगभग 3:30 बजे फोन पर मामले की जानकारी दी। सुबह चार बजे थाना सिंधौली इंस्पेक्टर राजवीर सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और मामले की जानकारी की। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों की तहरीर पर मामले में घर में घुसकर चोरी किए जाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


बेटी की फीस को रखे रुपये भी ले गए बदमाश
पोस्टमैन अजय पाल सिंह ने बुधवार को डाकघर जाने के दौरान खेत में बोरिंग करवाने के लिए 2 हजार रुपये बैंक से निकाले थे। उन्हें बेटी की फीस भी जमा करनी थी। बदमाश सारे रुपये खंगाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed