{"_id":"5a41250c4f1c1bd1408bee26","slug":"161514218764-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा वापस न लेने पर घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकदमा वापस न लेने पर घर में घुसकर पीटा
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी के निर्देश पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
तिलहर। मुकदमा वापस न लेने पर दबंगों ने घर पर धावा बोलकर मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
थाना क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी रामेश्वर दयाल पुत्र जागन लाल की गांव के ही सूरजपाल, श्यामाचरण से मुकदमेबाजी चल रही है। रामेश्वर दयाल का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। मुकदमा वापस न लेने पर आरोपी 22 दिसंबर सुबह करीब आठ बजे सूरजपाल, श्यामाचरण ने गांव के ही रामऔतार, लेखपाल, रहीस, दुर्गेश ने उसके घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने रायफल की बंदूक से उसकी पिटाई की और घर में भी तोड़फोड़ कर दी। शिकायत लेकर वह पुलिस चौकी बिरसिंहपुर पहुंचा। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।