फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बस में महिला के पर्स से जेवर उड़ाए

बस में महिला के पर्स से जेवर उड़ाए

Mon, 16 Oct 2017 06:46 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
बस में महिला के पर्स से जेवर उड़ाए
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। अपने मायके से देवर के साथ बस से घर लौट रही महिला के पर्स से टप्पेबाज महिला ने हजारों रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। रास्ते में आरोपी महिला बस से उतरकर चली गई।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार के गांव रोशन नगर हेतमा निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी कृष्णा देवी का मायका हरदोई के थाना हरपालपुर के गांव नाज खेड़ा में है। वह दीपावली पर अपनी ससुराल जाने के लिए देवर प्रदीप कुमार के साथ बस से जा रही थी। इसी दौरान थाना पाली क्षेत्र से बस में चढ़ी एक महिला कृष्णा देवी के पास वाली सीट पर बैठ गई। बताते हैं कि शाहाबाद- उधरनपुर के मध्य कृष्णादेवी बच्चे के रोने पर उसे दूध पिलाने लगी। इसी दौरान उस महिला ने पर्स में रखे एक जोड़ी सोने के झाले, दो जोड़ी बिछिया और बच्चे के चांदी के खडुए निकाल लिए। टप्पेबाज महिला उधरनपुर बस से उतर कर चली गई। महिला बस से उतर कर चले जाने के बाद कृष्णा देवी ने शक होने पर पर्स को खोलकर देखा तो जेवर न पाकर उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना थाना पुलिस को दो दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed