{"_id":"5d1901a28ebc3e3cdb33243b","slug":"156191988416-shahjahanpur-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओसीएफ कर्मचारी के बंद मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ओसीएफ कर्मचारी के बंद मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डबल स्टोरी में चोरों ने ओसीएफ कर्मचारी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत करीब दो लाख के जेवर और जरूरी कागजात चोरी कर लिए। घटना के समय कर्मचारी मय परिवार हरिद्वार गए हुए थे। वापस आने पर मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
फैक्टरी स्टेट डबल स्टोरी निवासी हरि मोहन सक्सेना 23 जून को अपने आवास पर ताला डालकर परिवार समेत हरिद्वार घूमने गए थे। शनिवार देर शाम जब वह अपने आवास पर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर घुसकर देखा तो कमरे में कपड़े इधर-उधर बिखरे पड़े थे। लोहे की अलमारी व बक्से का ताला टूटा पड़ा था, जिसमें से 30 हजार रुपये की नकदी, एक सोने की चेन, छह सोने की अंगूठी, नाक के पांच लौंग, दो जोड़ी कान के झुमके, सात जोड़ी चांदी की पायलें, सात जोड़ी चांदी के बिछुआ, सात जोड़ी चांदी के खडुआ, एक सोने का माथे का टीका, एक सोने की नाक की नथ, तीन चांदी के सिक्के, दो सोने के कंगन, एक लैपटॉप, एक एलईडी,एक गोल्डन घड़ी व अन्य जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी कर घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। पीड़ित की तहरीर पर सदर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।