Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, चार बदमाश पकड़े गए

चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, चार बदमाश पकड़े गए

Mon, 01 Jul 2019 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, चार बदमाश पकड़े गए
तिलहर (शाहजहांपुर)। नकब लगाकर चोरी करने वाले गैंग के चार शातिर अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है। चारों अपराधियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ मंगल सिंह रावत ने बताया कि कोतवाल संजय राय, वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य की टीम वांछित, वारंटी व संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी अभियान पर थी। पुलिस टीम चौकी बिरसिंहपुर के गांव हजरतपुर मोड़ पर पहुंची। तभी सूचना मिली कि नकब लगाकर चोरी करने वाले व्यक्तियों का एक गैंग बाइक पर सवार होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए गांव रतूली से बिरसिंहपुर की तरह जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम गांव सुनौरा जाने वाले मोड़ पर रविवार को सुबह छह बजे पहुंची , तभी दो बाइकों से कुछ लोग आते हुए दिखाई दिए। पास आने पर पुलिस टीम ने जब रुकने का इशारा किया, तभी बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बाइकों पर सवार चार बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक बदमाश भाग गया। पकड़े गए बदमाशों में दो सगे भाई थाना मिर्जापुर के गांव पिपरिया नगला निवासी प्रमोद व मनोज, थाना परौर के गांव जूही निवासी बुधपाल, जय सिंह हैं। भागने वाले बदमाश का नाम श्रीकृष्ण निवासी मिर्जापुर के गांव पिपरिया है। पूछताछ करने पर बदमाशों ने बताया कि वह लोग दिन में बाइक से ग्रामीण क्षेत्रों में रेकी करते हैं। जिसके भी घर गांव से बाहर होते हैं उनके मकानों में नकब लगाकर घुस जाते हैं। पकड़े गए चोरों ने एक जून की रात गांव रतूली में सचिन व रामनरेश के घरों पर हुई चोरी, नौ जून को गांव लखोहा में रामदास के घर में नकव लगाकर की गई चोरी व 29 जून को गांव बुरहानपुर के लालाराम व राकेश के घर में भी नकब लगाकर की गई चोरी की घटना कबूल की। पकड़े गए लोगों के पास से 315 बोर के तीन तमंचे तीन जिंदा व तीन खोखा कारतूस, एक चाकू, दो बाइक, दो सोने की चूड़ी, छह जोड़ी चांदी की पायलें, 12 हजार रुपये नकद व नकब काटने के औजार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed