{"_id":"5d14d98d8ebc3e3c8558e9aa","slug":"156164748120-shahjahanpur-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा करने के मामले में नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अवैध कब्जा करने के मामले में नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर) पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा करने और पैमाइश के बाद कब्जा हटवाने के बाद फिर कब्जा कर लेने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव रतनपुर कुंडा निवासी रामचरन की पत्नी मीरा देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके नाम गांव में ही कृषि भूमि का पट्टा हुआ था। वह अपनी जमीन पर काबिज भी थी। गांव के संतोष कुमार ने उसके पड़ोस में जमीन खरीदी और 10 नवंबर 18 को उसकी भी जमीन जोतकर अपने खेत में मिला ली। उसने मामले की शिकायत की तो 16 जून को राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश कर उसकी जमीन पर कब्जा दिला दिया। 21 जून को संतोष कुमार, विजय, शिवदेई, संतोष की पत्नी और पांच अन्य लोगों ने मेड़ को तोड़कर फिर से जमीन पर कब्जा कर लिया।
उसके मना करने पर उक्त लोग असलहे और फावड़े लेकर मारने के लिए दौड़ पड़े और धमकी दी कि खेत की तरफ आने पर उसके पति और पुत्र को जान से मार दिया जाएगा। सीओ और तहसीलदार ने मामले में पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने मीरा देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।